जयपुर में निकाय चुनाव के मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित, 9 और 11 सितंबर को रहेगा अवकाश

जयपुर, 6 सितंबर: नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के तहत जयपुर जिले में मतदान दिवस पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी (म्युनिसिपल) संदेश नायक ने राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी चुनाव कार्यक्रम के अनुसार यह आदेश जारी किया है।

प्रथम चरण में 9 सितंबर को अवकाश

प्रथम चरण के मतदान के तहत 9 सितंबर 2026 (बुधवार) को जयपुर जिले की नगर परिषद शाहपुरा और चौमूं सहित नगरपालिकाओं बगरू, चाकसू, जोबनेर, किशनगढ़-रेनवाल, फुलेरा, सांभर, बस्सी, दूदू, जमवारामगढ़, कालाडेरा, कानोता, खेजरोली, मनोहरपुर, नारायणा, फागी और वाटिका में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

दूसरे चरण में 11 सितंबर को अवकाश

द्वितीय चरण के तहत 11 सितंबर 2026 (शुक्रवार) को नगर निगम जयपुर क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि मतदाता बिना किसी बाधा के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।

पुनर्मतदान वाले क्षेत्रों में भी अवकाश

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान दिवस के अलावा जिन क्षेत्रों में पुनर्मतदान होगा, वहां पुनर्मतदान की तिथि को भी संबंधित मतदान क्षेत्र में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

कर्मचारियों को मिलेगा सवैतनिक अवकाश

जयपुर जिले के नगरीय निकाय निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित औद्योगिक एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों को मतदान दिवस पर सवैतनिक अवकाश देना अनिवार्य किया गया है। इसका उद्देश्य कर्मचारियों को स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से मतदान करने का अवसर उपलब्ध कराना है।

आदेश की पालना नहीं करने वाले संबंधित नियोजकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी संबंधित प्रतिष्ठानों और नियोजकों को आदेश की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |