CBSE ने कक्षा 8वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए शुरू किए 19 निशुल्क डिजिटल कोर्स, AI से साइबर सिक्योरिटी तक सीखने का मौका

जयपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने कक्षा 8वीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए 19 निशुल्क डिजिटल कोर्स शुरू किए हैं। इन ऑनलाइन पाठ्यक्रमों के जरिए विद्यार्थियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), प्रोग्रामिंग, क्लाउड कंप्यूटिंग और साइबर सिक्योरिटी जैसे आधुनिक तकनीकी क्षेत्रों की जानकारी मिलेगी।

छात्र इन कोर्स का लाभ SWAYAM डिजिटल यूनिवर्सिटी प्लेटफॉर्म के माध्यम से ऑनलाइन उठा सकेंगे। अलग-अलग पाठ्यक्रमों की अवधि करीब डेढ़ घंटे से 20 घंटे तक रखी गई है। इससे छात्र अपनी सुविधा और उपलब्ध समय के अनुसार पाठ्यक्रम का चयन कर सकेंगे।

AI और नई तकनीकों की मिलेगी जानकारी

CBSE के इन डिजिटल कोर्स का उद्देश्य छात्रों में डिजिटल कौशल और नई तकनीकों की समझ विकसित करना है। पाठ्यक्रमों में एक्सपर्ट ट्रेनिंग के साथ ऑडियो-विजुअल सामग्री और AI से जुड़े विषयों को भी शामिल किया गया है।

छात्रों को जनरेटिव AI, प्रोग्रामिंग, क्लाउड कंप्यूटिंग और साइबर सिक्योरिटी जैसे विषयों को ऑनलाइन सीखने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा 3D प्रिंटिंग और सेमीकंडक्टर डिजाइन जैसे आधुनिक और उभरते क्षेत्रों की जानकारी भी पाठ्यक्रमों के जरिए दी जाएगी।

करियर को लेकर मिलेगी बेहतर समझ

इन कोर्स के जरिए छात्रों को तेजी से उभर रहे तकनीकी क्षेत्रों की जानकारी मिलेगी। खासतौर पर AI और अन्य नई तकनीकों से जुड़े क्षेत्रों में विद्यार्थियों को भविष्य में करियर विकल्प चुनने में मदद मिलने की उम्मीद है।

CBSE की इस पहल से विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ उच्च शिक्षा और भविष्य के रोजगार के लिए जरूरी डिजिटल एवं तकनीकी कौशल विकसित करने का अवसर मिलेगा।

ऐसे कर सकेंगे कोर्स

इच्छुक छात्र SWAYAM डिजिटल यूनिवर्सिटी के आधिकारिक प्लेटफॉर्म पर जाकर उपलब्ध पाठ्यक्रमों की जानकारी देख सकते हैं और अपनी रुचि के अनुसार ऑनलाइन कोर्स का चयन कर सकते हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर | जयपुर पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 14.70% मतदान, 22 जिला परिषद और 146 पंचायत समिति वार्डों में वोटिंग | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: सुबह 10 बजे तक बीकानेर में 14.78% मतदान, कई जगह EVM में खराबी | टेलीकॉम सेक्टर में नई तकनीकों की टेस्टिंग होगी आसान, सरकार ने जारी किए नए नियम | पंचायत चुनाव के पहले चरण में EVM में खराबी, जयपुर के कालवाड़ में 45 मिनट रुका मतदान | जयपुर में कांग्रेस का तीन दिन से जारी धरना खत्म, रितु बराला मामले में पुलिस से बनी सहमति; अब अदालत जाएगी कांग्रेस | दिल्ली: प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना के तहत जवानों के बच्चों को मिलेगी आर्थिक मदद, 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका | पुलिस शहीद दिवस: जोधपुर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, एक साल में देशभर के 154 पुलिसकर्मियों ने दिया बलिदान | राजस्थान में बदला मौसम, बारिश-ओलों के बाद फिर अलर्ट; 24 अक्टूबर से सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम | कोटा नाव हादसा: कोटा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलटी, चार लापता लोगों की तलाश दूसरे दिन भी जारी |