मतदान से पहले कई जिलों में EVM में तकनीकी खराबी, कहीं मतदान रुका तो कहीं देरी से शुरू

जयपुर: राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू होने से पहले और मतदान के दौरान कई जिलों से EVM में तकनीकी खराबी की खबरें सामने आई हैं। भरतपुर, बूंदी, नागौर, झुंझुनूं और जोधपुर में मशीनों में तकनीकी दिक्कत के चलते कुछ जगह मतदान प्रभावित हुआ। हालांकि प्रशासन और चुनाव अधिकारियों ने तत्काल वैकल्पिक मशीनों की व्यवस्था कर मतदान प्रक्रिया सुचारू कराने की कवायद शुरू कर दी।

भरतपुर के मुरवाड़ा में EVM खराब, मतदान प्रभावित

भरतपुर के मुरवाड़ा मतदान केंद्र पर EVM मशीन खराब होने की सूचना मिली है। मशीन में तकनीकी खराबी के कारण मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई। मशीन को ठीक करने में कुछ समय लगने की संभावना है। प्रशासनिक टीम मौके पर मौजूद है और EVM ठीक होने के बाद मतदान दोबारा शुरू होने की उम्मीद है।

केशरायपाटन के बूथ नंबर 11 पर मतदान रुका

बूंदी के केशरायपाटन में बूथ नंबर 11 की EVM में तकनीकी खराबी आने के कारण मतदान रुक गया। नगर निकाय चुनाव की मतदान प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही सामने आई इस तकनीकी समस्या को दूर करने के लिए प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जा रही है।

नागौर में मॉकपोल के दौरान EVM में खराबी

नागौर में संत बलराम शास्त्री राउप्रा विद्यालय संख्या-2 में मॉकपोल के दौरान ही EVM में तकनीकी खराबी सामने आई। सूचना मिलते ही जनरल मजिस्ट्रेट नई EVM मशीन लेकर मौके पर पहुंचे। मशीन बदलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, ताकि मतदान व्यवस्था को जल्द सुचारू किया जा सके। मॉकपोल के दौरान ही खराबी सामने आने से प्रशासन अलर्ट हो गया।

बगड़ में दो बूथों की EVM में तकनीकी गड़बड़ी

झुंझुनूं की बगड़ नगरपालिका चुनाव में भी दो EVM में तकनीकी खराबी सामने आई। बूथ नंबर 9 और 17 पर EVM की कंट्रोल यूनिट और डिस्प्ले यूनिट में तकनीकी दिक्कत आई। सूचना मिलते ही RO मुकेश कुमार ने तत्काल दूसरी EVM मशीनों की व्यवस्था करवाई। नई मशीनें लगाए जाने के बाद दोनों स्थानों पर मतदान प्रक्रिया फिर से सुचारू हो गई।

बालेसर में 20 मिनट देरी से शुरू हुआ मतदान

जोधपुर के बालेसर बूथ संख्या 13 पर EVM शुरू नहीं होने के कारण मतदान करीब 20 मिनट की देरी से शुरू हुआ। मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से ही मतदाताओं की कतारें देखने को मिलीं। पहली बार होने जा रहे नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह नजर आया।

कई जिलों में EVM की तकनीकी खराबी के बावजूद प्रशासन ने वैकल्पिक मशीनों और तकनीकी टीमों की मदद से मतदान प्रक्रिया को जल्द से जल्द सामान्य करने के प्रयास किए।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत | कोटा में सरपंच-पंच चुनाव: 162 ग्राम पंचायतों में मतदान जारी, 1128 प्रत्याशी मैदान में; 80 साल की सूरजा बाई व्हीलचेयर पर पहुंचीं | जोधपुर की 6 पंचायत समितियों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, 101 साल की दाखू कंवर ने भी डाला वोट | जयपुर की 212 ग्राम पंचायतों में सरपंच-पंच चुनाव के लिए मतदान जारी, देर रात तक आएंगे नतीजे | सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर | जयपुर पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 14.70% मतदान, 22 जिला परिषद और 146 पंचायत समिति वार्डों में वोटिंग | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: सुबह 10 बजे तक बीकानेर में 14.78% मतदान, कई जगह EVM में खराबी | टेलीकॉम सेक्टर में नई तकनीकों की टेस्टिंग होगी आसान, सरकार ने जारी किए नए नियम | पंचायत चुनाव के पहले चरण में EVM में खराबी, जयपुर के कालवाड़ में 45 मिनट रुका मतदान |