निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले 7 बीजेपी नेताओं पर गिरी गाज, 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित

जयपुर: राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले नेताओं पर सख्त कार्रवाई की है। बीजेपी ने 7 नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष के लिए निष्कासित कर दिया है।

बीजेपी प्रदेश महामंत्री एवं मुख्यालय प्रभारी श्रवण सिंह बगड़ी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, इन नेताओं के खिलाफ पार्टी प्रत्याशी के विरोध में चुनाव लड़ने की जानकारी सामने आई थी। इसे पार्टी संविधान के तहत गंभीर अनुशासनहीनता मानते हुए निष्कासन की कार्रवाई की गई।

इन नेताओं पर हुई कार्रवाई

कार्रवाई की जद में अजमेर नगर निगम क्षेत्र के कई प्रमुख नेता शामिल हैं। इनमें अजमेर दक्षिण के वार्ड 38 से निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ रहे पूर्व पार्षद एवं मंडल अध्यक्ष अरुण शर्मा, वार्ड 41 की पूर्व पार्षद नीतू मिश्रा और वार्ड 52 से चुनाव मैदान में उतरीं महिला मोर्चा की पूर्व जिला अध्यक्ष सीमा गोस्वामी शामिल हैं।

इसके अलावा अजमेर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड 74 से निर्दलीय प्रत्याशी बनीं पूर्व पार्षद रूबी जैन और वार्ड 75 से चुनाव लड़ रहे पूर्व पार्षद धर्मेंद्र सिंह चौहान (पंचम) को भी पार्टी से निष्कासित किया गया है।

वहीं, ब्यावर की जैतारण विधानसभा क्षेत्र की जैतारण नगर पालिका के वार्ड 17 से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पूर्व पार्षद राकेश सोलंकी और नागौर जिले के मूंडवा नगर पालिका के वार्ड 8 से बागी प्रत्याशी बने किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश मंत्री लक्ष्मी नारायण मुंडेल पर भी कार्रवाई हुई है।

बीजेपी की इस कार्रवाई को चुनाव के दौरान अनुशासनहीनता और बगावत के खिलाफ पार्टी के सख्त रुख के तौर पर देखा जा रहा है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |