घटना के बाद छात्रा इतनी डर गई कि अगले दिन वह कोचिंग ड्रेस के ऊपर अपने पिता के कपड़े पहनकर कोचिंग गई। परिजनों के मुताबिक, जब वे छात्रा को लेने पहुंचे तो वहां एक काली थार खड़ी मिली, जिसमें वही संदिग्ध युवक बैठे हुए थे। परिजनों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक तेज रफ्तार से वाहन लेकर फरार हो गया।
परिजनों की शिकायत के बाद बोरखेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज और वाहन नंबर के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, 9 सितंबर को कुछ लोग संदिग्ध कार को पकड़ने पहुंचे तो चालक ने कथित तौर पर वाहन लोगों पर चढ़ाने की कोशिश की और वहां से फरार हो गया।
बोरखेड़ा थाना अधिकारी अजीत बागड़ोलिया ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पुलिस ने एक संदिग्ध को डिटेन किया है और पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.