राजस्थान के 147 शहरी निकायों में मतदान आज, 87.60 लाख से ज्यादा मतदाता करेंगे वोट

जयपुर: राजस्थान में निकाय चुनाव 2026 के दूसरे चरण के तहत आज 147 शहरी निकायों में मतदान होगा। इस चरण में 87.60 लाख से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। कुल 18,266 उम्मीदवारों के बीच से मतदाता पार्षद चुनेंगे।

जयपुर नगर निगम में सबसे ज्यादा 723 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, जबकि धोरीमन्ना नगरपालिका में सबसे कम 41 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। अधिकांश निकायों में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। वहीं कई जगह निर्दलीय और अन्य दलों के प्रत्याशियों के मैदान में होने से मुकाबला त्रिकोणीय और चतुष्कोणीय भी बना हुआ है।

इससे पहले निकाय चुनाव के पहले चरण में 9 सितंबर को 76.41 प्रतिशत मतदान हुआ था। अब दूसरे चरण में भी राजनीतिक दलों की नजर अधिक से अधिक मतदान पर है।

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में भी मतदान आज

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में आज मतदान होगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जगतपुरा स्थित नवोदय शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज गेटोर में मतदान करेंगे।

वहीं उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी वार्ड नंबर 141 के बूथ नंबर 10 पर सुबह करीब 8:30 बजे मतदान करेंगी। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सुबह 9 बजे पोद्दार मूक-बधिर स्कूल में मतदान करेंगे।

निकाय चुनाव के दूसरे चरण में प्रशासन की ओर से मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

 

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |