जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के लिए आज मतदान शुरू हो गया है। सुबह 7 बजे मतदान शुरू होने के साथ ही वार्ड 114 में धाभाई जी का खुर्रा स्थित कसेरियों की धर्मशाला में बनाए गए मतदान केंद्र पर विवाद हो गया। कांग्रेस प्रत्याशी के मतदान केंद्र के अंदर होने पर निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों ने आपत्ति जताई।
वार्ड 26 में भी मंगलम सिटी गवर्मेंट स्कूल बूथ पर कांग्रेस प्रत्याशी अनिता देवी ने हंगामा कर दिया। यहां मतदान केंद्र पर कांग्रेस के एजेंट नहीं बैठने को लेकर विवाद हुआ था। वहीं झोटवाड़ा के वार्ड 27 में महात्मा गांधी सीनियर सेकेंडरी स्कूल बाढ़ पितावास बीजेपी प्रत्याशी शंकर लाल यादव ने मतदाताओं के पैर पकड़कर वोट मांगे।
जयपुर में 723 उम्मीदवार मैदान में
जयपुर नगर निगम में सबसे ज्यादा 723 उम्मीदवार मैदान में है। 24 लाख 23 हजार से ज्यादा मतदाता तय करेंगे कि अगले कार्यकाल में उनके वार्ड की कमान किसके हाथ में होगी।
मतदान के लिए जयपुर में 2256 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।चुनाव मैदान में बीजेपी-कांग्रेस के प्रत्याशियों के अलावा क्षेत्रीय दलों, निर्दलीयों और अलग-अलग संगठनों से जुड़े उम्मीदवार भी ताल ठोक रहे हैं।
10 वार्डों में बीजेपी-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला
4 वार्ड ऐसे हैं, जहां 10 से ज्यादा प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। वहीं, 16 वार्डों में भाजपा-कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। चुनाव का परिणाम 14 सितंबर को आएगा। इसके बाद महापौर और उप महापौर के चुनाव की प्रक्रिया होगी।
जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों के आरक्षण में 50 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित हैं। जयपुर में कुल 2256 बूथ हैं, जिसमें से 652 क्रिटिकल बूथ की कैटेगरी में है।

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने वार्ड 141 में पेंशन कार्यालय बूथ नंबर 10 में मतदान किया।

उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने वोट डाला।

वार्ड-26 की कांग्रेस प्रत्याशी अनीता ने बूथ पर एजेंट के बैठने को लेकर विवाद हंगामा कर दिया।

वार्ड नंबर 114 में धाभाई जी का खुर्रा स्थित कसेरियों की धर्मशाला में बनाए गए मतदान केंद्र में विवाद हो गया, पुलिस ने मोर्चा संभाला।

वोट देने के लिए लोग कतार में लगे हुए है।

वार्ड-135 के मंगलम स्कूल में बूथ पर व्हील चेयर पर धूल जमी हुई पड़ी है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.