अशोक गहलोत बोले- अभी दिल्ली और राजस्थान की राजनीति में कहीं इन्वॉल्व नहीं हूं, लेकिन राजस्थान की जनता की सेवा करना चाहता हूं

जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर प्रदेश की राजनीति में अपनी सक्रिय भूमिका को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह न तो दिल्ली की राजनीति में इन्वॉल्व हैं और न ही राजस्थान की राजनीति में। हालांकि, उनके दिल में आज भी राजस्थान की जनता की सेवा करने की भावना है। गहलोत ने कहा कि वह किसी पद पर रहें या नहीं, लेकिन राजस्थान के लोगों की सेवा करना चाहते हैं।

दिल्ली से लौटने के बाद जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए गहलोत ने कांग्रेस में कार्यकारी अध्यक्ष बनाए जाने की चर्चाओं पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की बातें वह पिछले तीन साल से सुन रहे हैं, लेकिन उन्हें इस बारे में कभी कोई संकेत तक नहीं मिला है।

'मैं थां सूं दूर नहीं, दिल से चाहता हूं राजस्थान की सेवा करूं'

अशोक गहलोत ने अपने पुराने बयान को दोहराते हुए कहा कि वह राजस्थान की जनता से दूर नहीं हैं। उन्होंने कहा, "मैं थां सूं दूर नहीं हूं। मैं दिल से चाहता हूं कि राजस्थान वालों की सेवा करूं। किसी भी पद पर रहूं या नहीं रहूं, लेकिन सेवा राजस्थान के लोगों की ही करूं। यही भावना मेरे दिल में है और आगे भी रहेगी।"

गहलोत के इस बयान को राजस्थान की राजनीति में आगे भी सक्रिय रहने के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

'हाईकमान का फैसला हमेशा सर्वोपरि रहेगा'

कांग्रेस हाईकमान की ओर से कोई जिम्मेदारी दिए जाने के सवाल पर गहलोत ने कहा कि पार्टी का फैसला उनके लिए हमेशा सर्वोपरि रहा है और आगे भी रहेगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर 55 साल तक विश्वास जताया और अलग-अलग पदों पर जिम्मेदारियां दीं, जिन्हें उन्होंने निभाया। ऐसे में पार्टी के प्रति उनका कर्तव्य है कि वह उसके लिए काम करें।

गहलोत ने कहा, "जहां मुझे कहा जाएगा, जिम्मेदारी कोई भी हो, उसे लेने से मैं मना नहीं कर सकता। मैंने अपने दिल की बात कह दी है, लेकिन पार्टी का हित मेरे लिए सर्वोपरि रहेगा।"

बीजेपी और RSS पर साधा निशाना, लोकतंत्र को बचाने की कही बात

मीडिया से बातचीत के दौरान गहलोत ने बीजेपी और आरएसएस पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और आरएसएस का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है।

गहलोत ने कहा कि उनकी नजर में फिलहाल पार्टी की सेवा करने का मतलब देश की सेवा करना है। देश में लोकतंत्र को मजबूत बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा और मौजूदा सत्ता की विचारधारा का मुकाबला करना होगा।

सोनिया गांधी की किताब में जिक्र पर बोले- अर्थ निकालने की जरूरत नहीं

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की किताब में अपने जिक्र को लेकर पूछे गए सवाल पर भी अशोक गहलोत ने प्रतिक्रिया दी।

उन्होंने कहा कि किताब में उनके बारे में कोई अलग अध्याय नहीं लिखा गया है। सोनिया गांधी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया है कि वह पहले से ही इन नेताओं को जानती थीं। राजीव गांधी के दौरों के दौरान भी उनका संपर्क रहा था और इंदिरा गांधी के समय से उनकी पहचान थी।

गहलोत ने कहा कि सोनिया गांधी ने अपनी भावनाओं और पुराने अनुभवों का जिक्र किया है। ऐसे में इस बात का कोई अलग अर्थ निकालने की जरूरत नहीं है।

अशोक गहलोत के इस बयान के बाद राजस्थान की राजनीति में उनकी भविष्य की भूमिका और कांग्रेस संगठन में संभावित जिम्मेदारी को लेकर चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं। हालांकि, गहलोत ने स्पष्ट किया कि उनके लिए पार्टी हाईकमान का फैसला और राजस्थान की जनता की सेवा सर्वोपरि है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |