जयपुर के 299वें स्थापना दिवस पर बुधवार शाम स्टेच्यू सर्किल पर दीप जलाने करने के साथ भव्य आतिशबाजी की गई। जयपुरवासियों ने दीपक जलाकर जयपुर का स्थापना दिवस मनाया।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, जयपुर मेयर सुनील कोठारी समेत नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
इससे पहले दिन में गंगापोल दरवाजे पर क्रेन की मदद से भगवान गणेश का पूजन किया गया। इस दौरान शहनाई वादन और नगाड़ों की गूंज के बीच हेलिकॉप्टर से फूल बरसाए गए। इसके बाद आराध्य गोविंददेवजी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई।
जयपुर में स्थापना दिवस की तस्वीरें…


स्टेच्यू सर्किल को दीपकों की रोशनी से सजाया गया।

सवाई जयसिंह द्वितीय के स्टेच्यू को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया है।

स्टेच्यू सर्किल पर समारोह में शामिल होने उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा, सिविल लाइंस विधायक गोपाल शर्मा, जयपुर मेयर सुनील कोठारी समेत नगर निगम के अधिकारी पहुंचे।

जयपुर के लोगों ने दीप जलाकर मनाया स्थापना दिवस।

शहर के प्रमुख ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों पर शहनाई वादन किया गया

गंगापोल दरवाजे पर क्रेन के जरिए ऊपर पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की गई।

भगवान गणेश की पूजा-अर्चना के दौरान हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश की गई।
मंगलवार को कवि सम्मेलन में गूंजे हास्य और व्यंग्य के स्वर
स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की शुरुआत मंगलवार को मोती डूंगरी गणेश मंदिर में निमंत्रण देने के साथ हुई थी। महापौर सुनील कोठारी और उपमहापौर सरोज कंवर ने पार्षदों के साथ भगवान गणेश को स्थापना दिवस का निमंत्रण दिया। इसके बाद शहर के प्रमुख ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों पर शहनाई वादन किया गया।
शाम को बिरला ऑडिटोरियम में कवि सम्मेलन हुआ। इसमें मेरठ के वीर रस के कवि हरिओम पंवार, मुंबई के हास्य-व्यंग्य कवि एहसान कुरैशी, दिनेश रघुवंशी, सुरेश अलबेला, प्रियांशु गजेंद्र, राव अजातशत्रु और कवयित्री दीपिका माही ने काव्य पाठ किया।
कवियों ने हास्य, व्यंग्य, वीर रस और देशभक्ति की रचनाओं के साथ समसामयिक मुद्दों पर भी कटाक्ष किए। हरिओम पंवार की सत्ता और व्यवस्था पर लिखी पंक्तियों तथा एहसान कुरैशी के जयपुर को लंदन से बेहतर बताने वाले अंदाज पर श्रोताओं ने खूब तालियां बजाईं।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.