राजस्थान CET 12वीं स्तर की परीक्षा 1 दिसंबर से, नकल करने पर लगेगा 10 करोड़ तक जुर्माना; घड़ी, मोबाइल और जींस पर पाबंदी

जयपुर। राजस्थान में समान पात्रता परीक्षा (CET) सीनियर सेकेंडरी स्तर-2026 को लेकर राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा 1 से 3 दिसंबर तक आयोजित होगी। तीन दिनों में कुल 6 पारियों में अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी। बोर्ड ने परीक्षा को पारदर्शी और नकलमुक्त बनाने के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। नकल करते पकड़े जाने पर 10 करोड़ रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है।

बोर्ड के कार्यक्रम के अनुसार, पहली पारी सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी। अभ्यर्थी 21 नवंबर से अपनी SSO ID के माध्यम से परीक्षा केंद्र के लिए आवंटित जिले की जानकारी देख सकेंगे। वहीं, प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र 26 नवंबर से डाउनलोड किए जा सकेंगे।

परीक्षा केंद्र पर दो घंटे पहले पहुंचना अनिवार्य

RSSB ने अभ्यर्थियों को परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने के निर्देश दिए हैं। केंद्र पर सुरक्षा जांच और बायोमेट्रिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने से ठीक एक घंटे पहले केंद्र के प्रवेश द्वार बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में प्रवेश नहीं मिलेगा।

पहचान सत्यापन के लिए मूल फोटोयुक्त आधार कार्ड अनिवार्य होगा। आधार कार्ड में जन्मतिथि दर्ज होना जरूरी है। विशेष परिस्थितियों में पैन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस या मतदाता पहचान पत्र के जरिए भी पहचान का मिलान किया जा सकेगा।

अभ्यर्थियों को उपस्थिति पत्रक पर लगाने के लिए 2.5×2.5 सेंटीमीटर आकार का हालिया रंगीन फोटो और नीली स्याही वाला पारदर्शी बॉल पेन साथ लाना होगा। फोटो एक महीने से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए और उसमें किसी तरह की छेड़छाड़ या मॉर्फिंग नहीं होनी चाहिए।

घड़ी, मोबाइल और जींस पर रहेगी पाबंदी

परीक्षा में अनुचित साधनों के इस्तेमाल को रोकने के लिए बोर्ड ने ड्रेस और सामान को लेकर भी सख्त नियम बनाए हैं। अभ्यर्थियों को घड़ी और मोबाइल फोन लेकर आने की अनुमति नहीं होगी। जींस पहनकर परीक्षा देने पर भी पाबंदी रहेगी। अभ्यर्थियों को परीक्षा से पहले बोर्ड के सभी दिशा-निर्देशों का पालन करना होगा।

प्रश्न-पत्र बुकलेट घर नहीं ले जा सकेंगे अभ्यर्थी

बोर्ड ने प्रश्न-पत्रों के दुरुपयोग और परीक्षा में अनियमितताओं को रोकने के लिए परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रश्न-पत्र बुकलेट अपने साथ ले जाने पर रोक लगा दी है। हालांकि, अभ्यर्थी ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी अपने साथ ले जा सकेंगे।

इसके लिए अभ्यर्थियों को अपने प्रश्न-पत्र की सीरीज और सिंबल याद रखने होंगे। अंतिम परीक्षा समाप्त होने के 24 घंटे के भीतर सभी पारियों के प्रश्न-पत्रों के सेट बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे।

अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट की कार्बन कॉपी परिणाम जारी होने तक सुरक्षित रखनी होगी। बोर्ड की ओर से मांगे जाने पर इसे प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। ओएमआर शीट में गोले उचित दबाव के साथ भरने होंगे, ताकि कार्बन कॉपी पर भी स्पष्ट निशान आ सकें।

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए राइटर की व्यवस्था

दिव्यांग और विशेष योग्यजन अभ्यर्थियों के लिए श्रुतलेखक (राइटर) की व्यवस्था को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

जो अभ्यर्थी अपना राइटर लेकर आएंगे, उन्हें राइटर की शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण पत्र, अभ्यर्थी और श्रुतलेखक के वचन पत्र तथा दिव्यांगता का चिकित्सा प्रमाण पत्र परीक्षा केंद्र पर कम से कम एक दिन पहले जमा कराना होगा।

वहीं, बोर्ड की ओर से राइटर की सुविधा लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को परीक्षा से दो दिन पहले केंद्राधीक्षक को आवेदन देना होगा।

आंसर की पर 72 घंटे में दर्ज करा सकेंगे आपत्ति

परीक्षा समाप्त होने के बाद बोर्ड मास्टर प्रश्न-पत्र और आधिकारिक आंसर की अपनी वेबसाइट पर अपलोड करेगा। इसके बाद अभ्यर्थियों को उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 72 घंटे का समय दिया जाएगा।

प्रत्येक आपत्ति के लिए 100 रुपये शुल्क निर्धारित किया गया है। निर्धारित प्रक्रिया के तहत शुल्क जमा नहीं कराने पर आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

अभ्यर्थी इन तारीखों का रखें ध्यान

  • 21 नवंबर: परीक्षा केंद्र आवंटित जिले की जानकारी SSO ID पर उपलब्ध।

  • 26 नवंबर: प्रोविजनल ई-प्रवेश पत्र डाउनलोड।

  • 1 से 3 दिसंबर: CET सीनियर सेकेंडरी स्तर की परीक्षा।

  • परीक्षा के बाद: मास्टर प्रश्न-पत्र और आंसर की जारी।

  • आंसर की जारी होने के बाद: 72 घंटे में आपत्तियां दर्ज कराने का मौका।

बोर्ड ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से पहले सभी दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें और निर्धारित समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचें। नियमों का उल्लंघन करने या नकल में शामिल पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जा सकती है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |