सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, दो सप्ताह में सोना ₹20,300 और चांदी ₹37,000 सस्ती; जानें जयपुर के ताजा रेट

जयपुर। सोने और चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट का दौर जारी है। पिछले दो सप्ताह में दोनों कीमती धातुओं के भाव में बड़ी कमी दर्ज की गई है। स्टैंडर्ड सोना 20 हजार 300 रुपए प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है, जबकि चांदी की कीमत में 37 हजार रुपए प्रति किलो की गिरावट आई है। जयपुर सर्राफा बाजार में स्टैंडर्ड सोने का भाव घटकर 1 लाख 27 हजार 500 रुपए प्रति 10 ग्राम और चांदी 1 लाख 56 हजार 500 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई है।

डॉलर की मजबूती और वैश्विक तनाव का असर

सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट के पीछे अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव, डॉलर की मजबूती और भू-राजनीतिक तनाव को प्रमुख कारण माना जा रहा है। जयपुर सर्राफा एसोसिएशन के राकेश खंडेलवाल के मुताबिक, वैश्विक परिस्थितियों के चलते दोनों कीमती धातुओं की कीमतों पर दबाव बना हुआ है।

त्योहारी सीजन के दौरान कीमतों में मामूली तेजी देखने को मिली थी, लेकिन इसके बाद फिर गिरावट शुरू हो गई। ऑल टाइम हाई स्तर से सोने और चांदी दोनों के भाव में बड़ी कमी दर्ज की गई है।

क्या सोना 1.20 लाख रुपए तक पहुंचेगा?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार मौजूदा अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और डॉलर की मजबूती को देखते हुए निकट भविष्य में सोने-चांदी की कीमतों में तेजी के संकेत कमजोर हैं। राकेश खंडेलवाल के मुताबिक, आने वाले दिनों में भी कीमतों पर दबाव बना रह सकता है। सोने का भाव घटकर 1 लाख 20 हजार रुपए तक पहुंचने की संभावना भी जताई जा रही है।

जयपुर सर्राफा बाजार के ताजा भाव

जयपुर सर्राफा कमेटी की ओर से जारी भाव के अनुसार सोने और चांदी की कीमतें इस प्रकार हैं:

धातु कीमत
स्टैंडर्ड सोना (10 ग्राम) ₹1,27,500
22 कैरेट सोना (10 ग्राम) ₹1,18,400
18 कैरेट सोना (10 ग्राम) ₹99,500
14 कैरेट सोना (10 ग्राम) ₹79,100
चांदी (1 किलो) ₹1,56,500

सोने-चांदी की कीमतों में आई इस बड़ी गिरावट के बाद सर्राफा बाजार में हलचल है। आने वाले दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार की चाल और डॉलर की स्थिति पर निवेशकों और खरीदारों की नजर बनी रहेगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |