जयपुर में 22 गोदाम से बी-2 बाईपास तक चलेगा बुलडोजर, 325 अवैध निर्माण चिह्नित करने की तैयारी

जयपुर। शहर में ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए 22 गोदाम से बी-2 बाईपास तक रेलवे लाइन के समानांतर प्रस्तावित सड़क को अतिक्रमण मुक्त कराने की तैयारी शुरू हो गई है। जयपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) ने सड़क का सीमांकन यानी डिमार्केशन शुरू कर दिया है। इस रूट पर करीब 325 निर्माण चिह्नित किए जाने का अनुमान है।

प्रस्तावित सड़क करीब 7.5 किलोमीटर लंबी होगी। इसमें निजी निर्माणों के साथ रेलवे की जमीन पर सड़क सीमा में आ रहे अतिक्रमण भी शामिल हैं। सीमांकन के बाद संबंधित लोगों को नोटिस जारी किए जाएंगे। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलाया जाएगा।

24 अधिकारियों की चार टीमें गठित

जेडीए ने जोन उपायुक्त-4 के नेतृत्व में 24 अधिकारियों की चार टीमें गठित की हैं। पहले चरण में 80 फीट चौड़े हिस्से का सीमांकन शुरू किया गया है। अतिक्रमण हटाने के लिए मशीनरी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जेडीए ने 1.90 करोड़ रुपये का टेंडर भी जारी किया है।

हाईकोर्ट ने 25 नवंबर तक मांगी रिपोर्ट

सड़क से अतिक्रमण हटाने का मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। 19 अगस्त को कोर्ट ने सड़क से अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए थे। अब कोर्ट ने 25 नवंबर तक जेडीए से कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। तय समय सीमा में अतिक्रमण चिह्नित करने और आगे की कार्रवाई पूरी करना जेडीए के सामने चुनौती है।

रोजाना करीब 2 लाख वाहनों को मिल सकती है राहत

जेडीए अधिकारियों के मुताबिक, सड़क विकसित होने से रोजाना करीब 2 लाख वाहनों को सीधी कनेक्टिविटी मिल सकती है। इससे 22 गोदाम, महेश नगर, गोपालपुरा और बी-2 बाईपास की ओर आने-जाने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग मिलेगा। टोंक रोड, गोपालपुरा बाईपास और आसपास के प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक का दबाव कम करने में भी मदद मिलने की उम्मीद है।

अब सबकी नजर जेडीए की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई पर है। 7.5 किलोमीटर लंबे इस रूट को विकसित करने के लिए सड़क सीमा में आने वाले निर्माणों को हटाना जरूरी होगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |