गहलोत बोले—हाईकमान फैसला करे तो मुख्यमंत्री बन जाऊंगा, मैं हिप्पोक्रेट नहीं हूं

जयपुर। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री पद को लेकर बयान देते हुए कहा कि यदि पार्टी हाईकमान पार्टी हित में उन्हें मुख्यमंत्री बनाने का फैसला करता है, तो वह जिम्मेदारी संभालने के लिए तैयार हैं। गहलोत ने कहा, “मैं हिप्पोक्रेट नहीं हूं, बन जाएंगे मुख्यमंत्री।” हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री पद पर बार-बार उन्हें ही बैठना जरूरी नहीं है और अंतिम फैसला हाईकमान को करना है।

जयपुर में मीडिया से बातचीत के दौरान गहलोत ने ‘चौथी बार गहलोत सरकार’ के नारे को लेकर कहा कि वह ऐसे नारे लगाने वालों को समझाते हैं कि यह नारा न लगाएं। उनके मुताबिक, कुछ लोगों को यह नारा अच्छा नहीं लगता और ऐसा होना भी स्वाभाविक है। गहलोत ने कहा कि वह दिल से कहते हैं कि वह संतुष्ट हैं, लेकिन अगर पार्टी हित में उन्हें मुख्यमंत्री बनाना जरूरी समझा गया तो हाईकमान फैसला कर सकता है।

‘मैं चाहता हूं राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बने’

गहलोत ने कहा कि वह चाहते हैं कि राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बने। मुख्यमंत्री पद पर रहें या नहीं, उनकी स्पिरिट में कोई कमी नहीं आएगी। उन्होंने कहा कि उस वक्त जनता क्या चाहती है और पार्टी हित में क्या सही होगा, यह हाईकमान तय करेगा। गहलोत के मुताबिक, राजनीति में परिस्थितियां बदलती रहती हैं।

‘मैंने कभी लॉबिंग नहीं करवाई, कोई पद नहीं मांगा’

नई जिम्मेदारी मिलने के सवाल पर गहलोत ने कहा कि उन्होंने अब तक कभी कोई पद नहीं मांगा और न ही लॉबिंग करवाई। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ उन्हें हटाने की मांग लेकर कोई दिल्ली गया, तो उन्होंने उसका जवाब देने के लिए भी किसी को नहीं भेजा और अपना काम करते रहे।

गहलोत ने अपने पुराने बयान का जिक्र करते हुए कहा कि जब वह मुख्यमंत्री थे, तब उनका इस्तीफा सोनिया गांधी के पास “परमानेंट पड़ा रहता था।” उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने तरीके से राजनीति की है और वह संतुष्ट हैं।

‘राजस्थान में लोग आज भी मेरी योजनाओं को याद कर रहे’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी कई योजनाएं शुरू की गई थीं, जिन्हें लोग आज भी याद कर रहे हैं। उन्होंने शिक्षा मंत्री रहते हुए गोविंद सिंह डोटासरा के कार्यकाल का जिक्र करते हुए अंग्रेजी माध्यम के स्कूल खोले जाने की बात भी कही।

गहलोत ने कहा कि पिछली सरकार के कामकाज से राजस्थान में ऐसा माहौल बना था कि चुनाव से पहले ही इस तरह के नारे लगने लगे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |