हादसे के बाद घायलों ने आरोप लगाया कि पुलिस की गाड़ी कैंपर का पीछा कर रही थी। उनका कहना है कि पुलिस से बचने के लिए चालक तेज रफ्तार में गाड़ी भगा रहा था। यात्रियों के मुताबिक, उन्होंने चालक से गाड़ी रोकने के लिए कहा, लेकिन उसने वाहन नहीं रोका। इसी दौरान मोड़ पर कैंपर बेकाबू होकर पलट गई।
वहीं, झंवर थाना अधिकारी प्रहलाद सिंह ने पुलिस द्वारा किसी गाड़ी का पीछा किए जाने से इनकार किया। उनके अनुसार, पिकअप चालक मोड़ पर संतुलन खो बैठा, जिससे वाहन पलट गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया।
हादसे के कारणों को लेकर घायलों के आरोप और पुलिस का बयान अलग-अलग हैं।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.