इस दौरान विधायक सुभाष गर्ग ने कहा कि दीपावली महापर्व का त्योहार है। वे भरतपुर की खुशहाली, लोगों की समृद्धि और खुशियों की कामना के साथ रामा-श्यामा की यात्रा पर निकले हैं। उन्होंने कहा कि अपने लोगों के बीच उन्हें ऊर्जा मिलती है और भरतपुर के सुनहरे भविष्य के लिए सभी को मिलजुलकर आगे बढ़ना चाहिए।
बाजारों में व्यापारियों ने विधायक सुभाष गर्ग का चांदी का मुकुट पहनाकर, माला और साफा भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान विधायक के साथ उनकी पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.