वनरक्षक भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट बैठाने वाला एजेंट गिरफ्तार, 10 हजार का था इनामी

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की वनरक्षक भर्ती परीक्षा-2022 में डमी अभ्यर्थी बैठाकर नौकरी हासिल करने के मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने एक एजेंट को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले एक साल से फरार चल रहा था। उस पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सौरभ मीणा उर्फ टिंकू मीणा (30) निवासी गांव निठार, थाना भुसावर, जिला भरतपुर के रूप में हुई है। आरोप है कि उसने मूल अभ्यर्थी की जगह डमी कैंडिडेट को परीक्षा में बैठाने में एजेंट की भूमिका निभाई थी।

जालोर के युवक को भरतपुर ले जाकर दिलाई थी परीक्षा

एडीजी SOG विशाल बंसल के अनुसार, वनरक्षक भर्ती परीक्षा-2022 में गड़बड़ी को लेकर SOG थाने में 26 सितंबर 2025 को मामला दर्ज किया गया था।

जांच में सामने आया कि मूल अभ्यर्थी भारत मीणा (28) निवासी निठार, भरतपुर की जगह डमी अभ्यर्थी दिनेश कुमार विश्नोई (29) निवासी सांचौर, जालोर ने परीक्षा दी थी। दिनेश कुमार को इस मामले में 24 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार किया जा चुका है।

प्राइवेट टैक्सी में बैठाकर जयपुर से भरतपुर ले गया था आरोपी

जांच में सामने आया कि सौरभ मीणा उर्फ टिंकू ने डमी अभ्यर्थी दिनेश कुमार विश्नोई को जयपुर के जगतपुरा से अपनी प्राइवेट टैक्सी में बैठाया था। इसके बाद वह उसे परीक्षा दिलाने के लिए भरतपुर लेकर गया।

आरोप है कि भरतपुर में दिनेश कुमार को मूल अभ्यर्थी भारत मीणा की जगह वनरक्षक भर्ती परीक्षा-2022 में बैठाया गया था।

जांच के मुताबिक, सौरभ मीणा और मूल अभ्यर्थी भारत मीणा एक ही परिवार से हैं। वहीं, सौरभ डमी अभ्यर्थी दिनेश कुमार विश्नोई के भी लगातार संपर्क में था।

एक साल से फरार था आरोपी, 10 हजार का इनाम घोषित

SOG की टीम आरोपी की लगातार तलाश कर रही थी। आईजी अजयपाल लांबा ने बताया कि जांच अधिकारी एडिशनल एसपी सुभाष गादोड़ा की टीम ने 23 नवंबर को सौरभ मीणा को गिरफ्तार किया।

आरोपी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी का पीसी रिमांड प्राप्त कर लिया है।

डमी कैंडिडेट नेटवर्क को लेकर पूछताछ जारी

SOG की ओर से आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जांच एजेंसी भर्ती परीक्षा में डमी अभ्यर्थी बैठाने के नेटवर्क और इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका का पता लगाने में जुटी है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी के इस मामले में आरोपी के साथ और कौन-कौन लोग शामिल थे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कोटा में खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत; 8 घायल | उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन |