राजस्थान में पारा 1.5 डिग्री तक गिरा, शीतलहर का अलर्ट; माउंट आबू सबसे ठंडा

जयपुर। राजस्थान में सर्दी का असर लगातार बढ़ रहा है। माउंट आबू में तापमान गिरने के साथ गुरुवार सुबह कई इलाकों में गाड़ियों और फसलों पर ओस जमी नजर आई। कोहरे के कारण लोगों को परेशानी हुई। वहीं, शेखावाटी, बीकानेर संभाग और पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में सुबह-शाम सर्द हवाओं का असर रहा। रेगिस्तानी जिलों में दिन के समय तेज धूप से गर्मी महसूस हो रही है।

माउंट आबू में ओस जमी, तापमान में गिरावट

हिल स्टेशन माउंट आबू में दो दिन रात का तापमान 3 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के बाद बुधवार रात फिर गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार सुबह कई जगह ओस जमी दिखी। आने वाले दिनों में तापमान और गिरने की आशंका जताई गई है।

फतेहपुर में पारा 5 डिग्री से नीचे

बुधवार को शेखावाटी के साथ बीकानेर संभाग और पूर्वी राजस्थान के भरतपुर व जयपुर संभाग के इलाकों में सर्द हवाओं का असर रहा। फतेहपुर (सीकर) में लगातार तीसरे दिन न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। यहां पारा 4.7 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि नागौर में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहने का अनुमान

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राज्य में अगले एक सप्ताह मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान तापमान में खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। सुबह और शाम ठंड तेज रहेगी, जबकि दिन में धूप निकलने से राहत मिलेगी।

प्रमुख शहरों में तापमान का हाल

  • जयपुर: न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री और अधिकतम 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हल्की से मध्यम ठंडी हवा के कारण रात में सर्दी बढ़ी।

  • कोटा: न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री और अधिकतम 28 डिग्री सेल्सियस रहा। रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

  • अजमेर: अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री और न्यूनतम 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह हल्की धुंध और ठंड का असर दिखा।

  • सीकर: अधिकतम तापमान 29.3 डिग्री और न्यूनतम 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पिछले छह दिनों से यहां ठंड बढ़ी हुई है।

  • अलवर: दिन का तापमान 26 से 27 डिग्री के आसपास और रात का न्यूनतम तापमान करीब 8 डिग्री सेल्सियस रहा।

  • उदयपुर: न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री और अधिकतम 28.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रात के तापमान में 1.1 डिग्री की गिरावट आई।

  • जोधपुर: रात का न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस रहा। हल्की ठंडी हवा के कारण सर्दी का असर बढ़ा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कोटा में खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत; 8 घायल | उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन |