सुनील कुमावत वार्ड 18 से जिला परिषद सदस्य हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी सीताराम शर्मा वार्ड 35 से निर्वाचित हुए हैं। कुमावत इससे पहले भाजपा की पूर्व जिला प्रमुख रमा चोपड़ा को भी हरा चुके हैं।
जयपुर में कांग्रेस के यशवीर सूरा जिला प्रमुख निर्वाचित हो चुके हैं। सूरा जाट समाज से आते हैं। उप जिला प्रमुख पद पर कुमावत समाज के नेता को मौका देकर कांग्रेस ने जातीय समीकरण साधने का प्रयास किया है।
जयपुर जिला परिषद में 57 में से 42 सदस्य कांग्रेस के हैं। ऐसे में उप जिला प्रमुख पद पर भी कांग्रेस की जीत तय मानी जा रही थी। जिला प्रमुख के चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार को 42 वोट मिले थे।
उप जिला प्रमुख चुनाव के लिए सुबह 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए गए। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच हुई। दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक मतदान हुआ। मतदान समाप्त होने के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया गया।
कांग्रेस की ओर से सुनील कुमार कुमावत ने रिटर्निंग अधिकारी संदेश नायक को नामांकन पत्र सौंपा। भाजपा की ओर से सीताराम शर्मा ने उप जिला प्रमुख पद के लिए नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस के जिला परिषद सदस्य मतदान के लिए एक साथ बस से पहुंचे।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.