CJI चंद्रचूड़ की बेंच ने 8 जुलाई को NEET पेपर लीक मामले की सुनवाई की थी। कोर्ट ने 10 जुलाई की शाम 5 बजे तक NTA को गड़बड़ी से फायदा उठाने वाले कैंडिडेट्स की जानकारी देने का आदेश दिया था। CBI से भी अब तक की जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। NEET-UG मामले की अगली सुनवाई 11 जुलाई को होगी।
अब तक पेपर लीक केस में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है CBI
CBI ने 9 जुलाई को बिहार के गया और नालंदा से NEET एग्जाम देने वाले दो कैंडिडेट्स को अरेस्ट किया है। अब तक CBI NEET-UG मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। नालंदा के रहने वाले NEET-UG कैंडिडेट सनी और गया के रहने वाले दूसरे कैंडिडेट रंजीत कुमार के पिता को गिरफ्तार किया गया है। अब तक CBI ने बिहार से 4, झारखंड से 6 और देहरादून से 1 आरोपी को गिरफ्तार किया है।
सुप्रीम कोर्ट ने NTA एक्सपर्ट कमेटी की जानकारी भी मांगी
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से NTA में सुधार के लिए बनी एक्सपर्ट कमेटी की जानकारी मांगी है। इसके अलावा रीएग्जाम की मांग करने वाले याचिकाकर्ताओं से अधिकतम 10 पेज की कंसोलिडेटड रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने कहा कि सभी बुधवार शाम 5 बजे तक अपने जवाब सौंपें। मामले की अगली सुनवाई अब 11 जुलाई को होगी।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.