भजनलाल शर्मा का आया एक फोन और सारा काम हो गया...

मामला उस समय का है, जब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोपहर बाद जयपुर सचिवालय पहुंचे थे. यहां वे संपर्क पोर्टल और हेल्पलाइन के माध्यम से आमजन की समस्याएं सुन रहे थे. इसी दौरान करौली जिले के बरदाला गांव से एक कॉल आया.

'नमस्कार, मैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोल रहा हूं'
फोन उठाते ही मुख्यमंत्री ने कहा कि नमस्कार, मैं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बोल रहा हूं.' यह सुनते ही दूसरी तरफ बात कर रहे बरदाला गांव निवासी नवल किशोर चौंक गए. उन्होंने तुरंत गांव में लंबे समय से खराब पड़े हैंडपंप की समस्या मुख्यमंत्री के सामने रखी और बताया कि पेयजल संकट के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है.

जिला प्रशासन को शाम तक का अल्टीमेटम
समस्या सुनते ही मुख्यमंत्री ने बिना देर किए करौली जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि शाम तक हैंडपंप को दुरुस्त किया जाए. मुख्यमंत्री के निर्देश मिलते ही जिले के अधिकारियों में हड़कंप मच गया और संबंधित विभागों ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी.

रात होते-होते हैंडपंप से आने लगा पानी
मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों का असर यह रहा कि रात होते-होते हैंडपंप की मरम्मत पूरी कर ली गई और उसमें दोबारा पानी आने लगा. गांव में पानी पहुंचते ही लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई.

ग्रामीणों ने जताया मुख्यमंत्री का आभार
पेयजल संकट से निजात मिलने पर बरदाला गांव के सभी निवासियों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का धन्यवाद किया. ग्रामीणों का कहना है कि मुख्यमंत्री की त्वरित कार्रवाई से यह साबित हो गया कि सरकार आमजन की समस्याओं को लेकर गंभीर और संवेदनशील है.

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |