ऑस्ट्रिया में मोदी ने UNSC में रिफॉर्म का मुद्दा उठाया:चांसलर नेहमर बोले-यूक्रेन मुद्दे का शांतिपूर्ण हल हो; कुछ देर में भारतवंशियों को संबोधित करेंगे मोदी

प्रधानमंत्री मोदी अपने 2 दिवसीय दौरे पर ऑस्ट्रिया में हैं। रात में गार्ड ऑफ ऑनर से स्वागत के बाद मोदी ऑस्ट्रिया के पीएम आवास पहुंचे। यहां उनका सेरेमोनियल वेलकम हुआ। मोदी ने विजिटर्स बुक में दस्तखत किए। इस दौरान ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर उनके साथ रहे। दोनों ने व्यापार को लेकर चर्चा की।

इसके बाद पीएम मोदी ने चांसलर नेहमर के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। मोदी ने इस मौके पर कहा कि यूक्रेन संकट का समाधान युद्ध के मैदान में नहीं हो सकता। उन्होंने आतंकवाद की भी कड़ी निंदा की।

इससे पहले जब प्रधानमंत्री मोदी एयरपोर्ट से होटल रिट्ज-कार्लटन पहुंचे तो वहां उन्होंने भारतवंशियों से मुलाकात की। यहां उनके स्वागत में वंदे मातरम की धुन बजाई गई। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी स्टेट डिनर के लिए ऑस्ट्रिया के चांसलर कार्ल नेहमर से मिलने पहुंचे। नेहमर ने मोदी के साथ सेल्फी ली।

पीएम मोदी ने ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा- मुझे खुशी है कि मेरी तीसरे कार्यकाल की शुरुआत में ही ऑस्ट्रिया आने का अवसर मिला। मेरी ये यात्रा एतिहासिक और विशेष दोनों है। 41 साल के बाद किसी भारतीय पीएम ने यहां का दौरा किया। ये सुखद संयोग है कि यात्रा उस समय हो रही है जब हमारे आपसी संबंधों को 75 साल पूरे हुए। 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |