अब जयपुर की सफाई व्यवस्था और मजबूत होने जा रही है। ग्रेटर नगर निगम ने अपने बेड़े में 46 नए बड़े हूपर शामिल किए हैं, जो विद्याधर नगर जोन में घर-घर जाकर कचरा संग्रहण करेंगे।
महापौर सौम्या गुर्जर ने इन सभी हूपर्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इन नए हूपर्स की सबसे बड़ी खासियत यह है कि एक ट्रिप में 1200 किलो तक कचरा उठाने की क्षमता है, जबकि पुराने हूपर केवल 800 किलो कचरा ही उठा पाते थे।
इतना ही नहीं, इन हूपर्स में गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग कंपार्टमेंट बनाए गए हैं और सभी वाहनों में व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम (VTS) भी लगाया गया है, जिससे उनकी हर गतिविधि पर नजर रखी जा सकेगी।
नगर निगम इससे पहले झोटवाड़ा, सांगानेर और जगतपुरा जोन में भी नए हूपर उतार चुका है।
वहीं, मानसरोवर जोन के लोगों के लिए भी राहत की खबर है। यहां जल्द ही 63 ई-हूपर घर-घर कचरा संग्रहण के लिए शुरू किए जाएंगे।
अब जोनवार हूपर की संख्या
* झोटवाड़ा – 66
* सांगानेर – 40
* जगतपुरा – 63
* विद्याधर नगर – 46
कुल मिलाकर, जयपुर की सफाई व्यवस्था को आधुनिक और तेज बनाने की दिशा में नगर निगम का यह बड़ा कदम माना जा रहा है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.