अमेरिकी महिला से रेप के मामले में आया नया मोड़, हादसा या आत्महत्या का प्रयास, जांच में चलेगा पता

अमेरिकी महिला से रेप के मामले में गुरुवार रात नया मोड़ आया। आरोपी वकील को फायरिंग में लहूलुहान होने के बाद अजमेर के JLN अस्पताल में भर्ती कराया गया। इधर, रेप के मामले में बूंदी पुलिस ने जीरो FIR दर्ज कर अजमेर के सिविल लाइंस थाना पुलिस को भिजवा दी है।

नसीराबाद थाना ASI उगमचंद ने बताया- नसीराबाद के पास राजगढ़-चैनपुरा में झोपड़ा का बाड़िया निवासी वकील मानव सिंह राठौड़ (43) के गोली लगने की सूचना मिली थी। मानव सिंह के परिजन लहूलुहान हालत में उसे गुरुवार रात करीब 9 बजे अजमेर के पंचशील स्थित क्षेत्रपाल अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे JLN अस्पताल रेफर किया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

मानव ने पुलिस को बयान में बताया कि 12 बोर की बंदूक साफ करते समय फायरिंग हो गई। छर्रे सीने, पैर और हाथ पर लगने से जख्मी हो गया। उगमचंद ने बताया- मामले की जांच की जा रही है। 

हादसा या आत्महत्या का प्रयास, जांच में चलेगा पता
एसपी देवेंद्र बिश्नोई ने बताया- अमेरिकी महिला की रिपोर्ट पर आरोपी वकील के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर डिप्टी एसपी नेमीचंद को मामले की जांच सौंपी है। वकील को गोली लगना हादसा है या आत्महत्या का प्रयास? यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

अमेरिकी महिला ने लगाया था रेप का आरोप
यूएसए की रहने वाली महिला ने बूंदी थाने में वकील के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। उसने रिपोर्ट में बताया कि फेसबुक पर उसकी दोस्ती अजमेर के वकील मानव सिंह राठौड़ से हुई थी। फेसबुक मैसेंजर पर चैटिंग होने लगी। आरोप है कि राठौड़ के बुलाने पर वह फ्लोरिडा (USA) से 3 जुलाई को दिल्ली आई। फिर दिल्ली से जयपुर पहुंची। यहां आरोपी मानव के साथ एक होटल में रुकी। यहां उसने रेप किया। इसके बाद वह जयपुर से अजमेर ले गया। वहां भी होटल में रेप किया। इसके बाद उसको झांसा देने के लिए राठौड़ ने अजमेर के किसी मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से शादी की। इसके बाद भी वह लगातार रेप करता रहा।

घर पहुंचने पर पता चला वकील शादीशुदा है
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि उसे करीब 15 दिन तक एक होटल में रखा था। वह जब भी आरोपी से अपने घर ले जाने की बात कहती तो वह टाल देता। एक दिन जिद करके वह मानव के घर पहुंच गई, जहां उसकी पत्नी और बेटा मिले तो उसके शादीशुदा होने की पोल खुल गई।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |