राज्यपाल बोले- भ्रष्टाचार दीमक की तरह समाज को खा रहा:सभी एजेंसियों को ध्यान मे रखना चाहिए की सरकार उनसे क्या चाहती है

राजस्थान एसीबी पहली बार अपना स्थापना दिवस मना रही है। आज जयपुर के बिड़ला सभागार में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्यपाल कलराज मिश्र रहे। उन्होंने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में एसीबी में डीजी रह चुके सभी पूर्व अधिकारियों को बुलाया गया है। सभी का सम्मान किया गया। 

एसीबी के डीजी डॉक्टर मेहरड़ा ने बताया- इस समारोह के माध्यम से समाज में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मजबूत संदेश दिया जाएगा। इस अवसर पर सरकारी अधिकारियों, भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी, प्रतिष्ठित नागरिक और एसीबी राजस्थान टीम के सदस्य मौजूद रहे। प्रदेशभर की सभी एसीबी चौकियों में स्थापना दिवस के कार्यक्रम 15 जुलाई से 19 जुलाई तक जागरूकता सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा।

राज्यपाल कलराज मिश्र ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा- भ्रष्टाचार एक ऐसी बुराई है, जो दीमक की तरह हमारे समाज को खा रही है। यदि हमें प्रदेश और देश को विकसित करना है तो इसे जड़ से खत्म करना होगा। उन्होंने केन्द्र एवं राज्य सरकार की भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति का भी इस दौरान जिक्र कर कहा की सभी एजेंसियों को ध्यान ने रखना चाहिए की सरकार उनसे क्या चाहती हैं।    

राज्यपाल ने लोगों से भी अपील की

राज्यपाल ने आमजन से अपील की है वे भ्रष्टाचार के खिलाफ राज्य सरकार की मुहीम में भाग लें। राजस्थान को भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने के संकल्प में अपना योगदान दें।

मुख्य सचिव सुधांश पंत ने कहा- नागरिकों को भ्रष्टाचार के खिलाफ जागरूक रहना चाहिए। सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति पर निरंतर काम करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा- प्रदेश में भ्रष्टाचार रोकने के लिए कई उपाय किए जा रहे हैं। सरकारी सेवा में पारदर्शिता और जवाब देही बढ़ाने के लिए ई-गवर्नेंस का भी विस्तार किया जा रहा

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |