जयपुर के VVIP इलाकों में कचरे के ढेर: 23 जुलाई से हड़ताल पर हैं सफाईकर्मी

जयपुर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बाद हालत बिगड़ने लगे हैं। शहर के वीवीआईपी इलाके सिविल लाइंस में भी कचरे का अंबार लग गया है। इसके बाद आम से खास सभी परेशान नजर आ रहे हैं। उधर, सफाई कर्मचारी अब भी नई भर्ती में वाल्मीकि समाज को प्राथमिकता देने की मांग पर अड़े हुए हैं। 

लोकेशन 1- सिविल लाइंस
जयपुर के सिविल लाइंस क्षेत्र को प्रदेश का सबसे पॉश इलाका माना जाता है। यहां राज्यपाल, मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार के मंत्रियों के आवास हैं। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल की वजह से सड़क के दोनों तरफ कचरे का ढेर लगा हुआ है। मंगलवार को सिविल लाइंस मेट्रो स्टेशन पहुंची। जिस ओर नजर गई, कचरा ही कचरा मिला।

सिविल लाइंस में रहने वाले नरोत्तम लाल ने बताया- शहर का वीवीआईपी क्षेत्र कहलाने के बावजूद यहां हर ओर गंदगी है। सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बाद सड़कों पर सफाई होना बंद हो गया है। इससे प्रमुख बाजार से लेकर अंदरूनी गलियों तक जगह-जगह कूड़े का ढेर लग गया है। स्थानीय विधायक से लेकर मेयर तक कोई सुनवाई नहीं कर रहे। न ही इस समस्या के समाधान के लिए आला अधिकारी कोई काम कर रहे हैं। इसकी वजह से बारिश के इस मौसम में हमें गंदगी के बीच रहना पड़ रहा है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |