जयपुर में हॉस्टल छात्रा से छेड़छाड़: पीछा कर बीच रास्ते में पकड़ा, जान से मारने की दी धमकी

जयपुर में एक हॉस्टल छात्रा से छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने शिकायत दी कि पिछले काफी समय से आरोपी लड़का पीछा कर बीच रास्ते में पकड़ हॉस्टल छात्रा से छेड़छाड़ कर रहा है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। सांगानेर थाने में पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SI पुष्पा कर रही हैं।

पुलिस ने बताया- सांगानेर निवासी 23 साल की युवती ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वह एक हॉस्टल में रहकर स्टडी कर रही है। आरोप है कि पिछले काफी समय पहले पूरन नाम के लड़के से उसकी मुलाकात हुई थी। उसके बाद से आरोपी पूरन सिंह उसको बात करने का दबाव बना रहा है। हॉस्टल आने-जाने के दौरान उसका पीछा कर छेड़छाड़ करता है।

कई बार समझाने का प्रयास करने पर भी पीछा कर छेड़छाड़ करना बंद नहीं किया। विरोध कर शिकायत करने की कहने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। टॉर्चर से परेशान होकर पीड़िता ने सांगानेर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | जल्द ही बड़ी खुशखबरी : सरकारी कर्मचारियों के तबादलों से हटेगी रोक! भजनलाल सरकार ले सकती है ये बड़ा फैसला | गाजियाबाद में पड़ोसी ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार | मदरसे में 7 साल के बच्चे की संदिग्ध हालत में मौत, गुस्साए लोगों ने किया हंगामा | रक्षाबंधन पर भाई ने उजाड़ दिया बहन का सुहाग, दोस्त के साथ मिलकर की बहनोई की हत्या, आरोपी गिरफ्तार | गाजियाबाद में नामी स्कूल की शिक्षिका को प्रेम जाल में फंसा कर धर्मांतरण के लिए किया मजबूर, आरोपी गिरफ्तार | यूपी टी-20 प्रीमियर लीग के उद्घाटन समारोह के लिए सीएम योगी को मिला आमंत्रण | विनेश फोगाट का अधूरा सपना पूरा करेगी काजल, अंडर-17 विश्व चैंपियनशिप में जीता गोल्ड | चिकित्सा मंत्री की पहल पर काम पर लौटे रेजीडेंट, चिकित्सकों की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, समस्याओं के निराकरण के लिए मेडिकल कॉलेज स्तर पर कमेटी गठित करने के निर्देश | लोहागढ़ विकास परिषद के बाल-गोपाल, माखन चोर, कृष्ण लीला, महारास कार्यक्रम में देवनानी होंगे मुख्य अतिथि |