विदेश में पढ़ाई का सपना होगा मुश्किल! राजस्थान सरकार बदलेगी विवेकानंद स्कॉलरशिप के नियम

जयपुर। राजस्थान सरकार उच्च शिक्षा के लिए देश और विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को मिलने वाली स्वामी विवेकानंद स्कॉलरशिप फॉर एकेडमिक एक्सीलेंस योजना में बड़े बदलाव करने जा रही है। संशोधित अधिसूचना अगले एक-दो दिनों में जारी होने की संभावना है। नए नियमों के तहत विदेश में पढ़ाई के लिए मिलने वाली छात्रवृत्तियों की संख्या में कटौती की जा सकती है, जिससे विदेश जाकर पढ़ाई करने का सपना देखने वाले विद्यार्थियों के लिए प्रतिस्पर्धा पहले से अधिक कठिन हो जाएगी।

जानकारी के अनुसार, पहले इस योजना के तहत करीब 300 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति मिलती थी, लेकिन अब विदेश अध्ययन के लिए यह संख्या घटाकर 100 से 125 के बीच की जा सकती है। ऐसे में अब केवल विश्व के शीर्ष विश्वविद्यालयों में प्रवेश पाने वाले मेधावी विद्यार्थियों को प्राथमिकता मिलने की संभावना है। हालांकि, जो विद्यार्थी पहले से इस योजना का लाभ लेकर विदेश में अध्ययन कर रहे हैं, उन पर नए नियम लागू नहीं होंगे।

सरकार ने स्पष्ट किया है कि वार्षिक आय सीमा में कोई बदलाव नहीं होगा। आठ लाख रुपए तक आय वाले परिवारों को प्राथमिकता मिलती रहेगी और महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत आरक्षण भी जारी रहेगा। कॉलेज शिक्षा आयुक्त नथमल डिडेल के अनुसार, योजना को और प्रभावी बनाने के लिए यह संशोधन किया जा रहा है, लेकिन अधिसूचना में देरी से इस वर्ष विदेशी विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने वाले कई विद्यार्थियों को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |