आगराः इनकम टैक्स की इन्वेस्टिगेशन विंग की 20 घंटे से आगरा के तीन शूज कारोबारियों के छह से अधिक ठिकानों पर छापा मार कार्रवाई जारी है. एक शूज कारोबारी के मकान में बैड, अलमारी और बैग में नोटों की गड्डियां मिली हैं जिन्हें रातभर इनकम टैक्स के अधिकारी गिनते रहे. इनकम टैक्स के 30 से अधिक अधिकारी और कर्मचारियों की शहर की लाइफलाइन एमजी रोड के बीके शूज,... Read more
आगरा: बीती रात आगरा की फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के थाना इरादत नगर क्षेत्र में चुनाव ड्यूटी पर आए होमगार्डों को बेकाबू ट्रैक्टर ने कुचल दिया. इस हादसे में तीन होमगार्ड ट्रैक्टर की चपेट में आ गए. हादसे में एक होमगार्ड ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं चालक ट्रैक्टर... Read more
उत्तर प्रदेश के आगरा के थाना सिकंदरा क्षेत्र के गांव अटूस का एक शर्मनाक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में एक युवक को बुरी तरह से पीटने के बाद उसके चेहरे पर आरोपी ने पेशाब कर दिया. वीडियो सामने आने के बाद मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, मोहब्बत की नगरी आगरा में एक शर्मनाक मामला सामने आया... Read more
उत्तर प्रदेश के आगरा में एक बार फिर हनीट्रैप का मामला सामने आया है. यहां एक हसीना ने फर्जी आईएएस अधिकारी बनकर जीएसटी अधिकारी को अपने जाल में फंसाया। उसके बाद शादी की. फिर ब्लैकमेल कर लाखो रुपए हड़प लिए. खास बात यह है कि युवती ने खुद को अंडर कवर आईएएस अधिकारी बताया। जब पीड़ित पति ने पत्नी के बारे में जानकारी निकाली तो पता चला ऐसा उसने पहली बार नही... Read more
आगरा. आगरा में आज सुबह जीवनी मंडी स्थित मंदिर में भगवान खाटू श्याम के दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। नए साल के पहले दिन खाटू श्याम का आशीर्वाद लेने हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। मंदिर परिसर भीड़ से खचाखच भरा है। यमुना किनारा मार्ग श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते जाम है। मंदिर परिसर में सुबह पहले लाइन लगाकर दर्शन-पूजन कराने के प्रयास किए गए, लेकिन... Read more
आगरा. आगरा में एक युवक का थार गाड़ी के बोनट पर बैठकर स्टंट करने का वीडियो सामने आया है। जो किरावली का है। पुलिस ने इसका संज्ञान लिया है। स्टंट करने वाले युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। गाड़ी भी सीज कर दी है। अछनेरा के पास आगरा-जयपुर हाईवे पर थार कार की बोनट पर बैठकर एक्शनबाजी कर रहा था। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक खड़ा कर होकर हाथ हिला रहा है।... Read more
आगरा. आज के अमृत महोत्सव के तहत ताजमहल सहित देश के सभी स्मारकों में प्रवेश निशुल्क कर दिया गया है। इसी के चलते शानिवार को ताजमहल में रिकॉर्ड पर्यटक पहुंचे। भीड़ में महिलाओं और बच्चे दब गए। चीख-पुकार मच गई। पुलिस को भीड़ को काबू करने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 10 फोटो में देखिए ताजमहल पर भीड़ और परेशानी। शनिवार को ताजमहल में करीब 70 हजार पर्यटक... Read more
आगरा. आगरा में असामाजिक लोगों ने शनिवार रात मजार पर बुलडोजर चलाकर उसके स्थान से हटा दिया। मजार हटाए जाने की सूचना पर मुस्लिम लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने अपार्टमेंट पर पथराव का प्रयास किया। मौके पर आई पुलिस ने क्षेत्र को छावनी बना दिया है। अपार्टमेंट के अंदर किसी को भी प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। थाना लोहामंडी से कुछ दूरी पर पारस... Read more
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.