जयपुर में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन:बैरिकेड्स पर चढ़ी महिलाएं, खाचरियावास बोले- बीजेपी कांग्रेस को खत्म करना चाहती

आयकर विभाग की कार्रवाई के विरोध में आज कांग्रेस का जयपुर में बड़ा प्रदर्शन किया। कांग्रेस वॉर रूम से आयकर विभाग तक पैदल मार्च निकाला, जिसे स्टैच्यू सर्किल पर रोक लिया गया। इस दौरान पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा- बीजेपी कांग्रेस को खत्म करना चाहती है। लेकिन कांग्रेस खत्म होने वाली नहीं हैं। बीजेपी जितना टकराव पैदा करेगी, कांग्रेस उतना उभरकर सामने आएगी।

दरअसल, आयकर विभाग द्वारा कांग्रेस के खाते फ्रीज करने के विरोध में आज जयपुर में नेता और कार्यकर्ता करीब 11:15 पर कांग्रेस वॉर रूम से पैदल मार्च निकालते हुए आयकर विभाग की ओर रवाना हुए। करीब 15 मिनट बाद 11:30 बजे स्टैच्यू सर्किल पर पुलिस ने सभी को रोक दिया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता और महिलाएं बैरिकेड्स पर चढ़कर प्रदर्शन करने लगे।

बैरिकेड्स फांदकर दूसरी तरफ पहुंचे नेता

कांग्रेस नेता बैरिकेड्स फांदकर दूसरी तरफ पहुंचे। लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया। कांग्रेस नेता, कार्यकर्ताओं के साथ जमीन पर बैठकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लग गए। करीब 12:15 पर पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़ गईं।

प्रदर्शन के दौरान महिला कार्यकर्ता बैरिकेड्स पर चढ़ गईं।

विधायक और पूर्व मंत्री पहुंचे

मार्च में शामिल होने के लिए विधायक अमीन कागजी, रफीक खान शिखा बराला, प्रशांत शर्मा, रोहित बोहरा मौके पर पहुंचे। वहीं, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, यूथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यशवीर सूरा भी पहुंचे।

प्रदर्शन के दौरान विधायक रफीक खान ने कहा- लोकतंत्र खतरे में है। जिस कारणों से खाते सीज किए गए हैं। उन कारणों पर जाएंगे तो देश के बड़े काॉर्पोरेट घरानों के खाते सीज हो जाएंगे। पॉलिटिकल पार्टियों को चुनाव लड़ने से रोका जा रहा है।

विधायक अमीन कागजी और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास मार्च में शामिल हुए।

विधायक अमीन कागजी और पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास मार्च में शामिल हुए।

कांग्रेस वॉर रूम पहुंचे पार्टी के कार्यकर्ता।

कांग्रेस वॉर रूम पहुंचे पार्टी के कार्यकर्ता।

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मार्च में शामिल होने के लिए पहुंचे।

बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मार्च में शामिल होने के लिए पहुंचे।

आयकर विभाग तक पैदल मार्च निकाला गया।

आयकर विभाग तक पैदल मार्च निकाला गया।

जयपुर में कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन:बैरिकेड्स पर चढ़ी महिलाएं, खाचरियावास बोले- बीजेपी कांग्रेस को खत्म करना चाहती

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
आंध्र प्रदेश में ट्रक और बस में जोरदार टक्कर, 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत - ROAD ACCIDENT | जम्मू-कश्मीर के कठुआ में दिखे हथियारबंद लोग, सेना ने चलाया तलाशी अभियान - Jammu Kashmir | शंकराचार्य श्री श्री श्री 1008 स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज बने अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद के संरक्षक | राजस्थान की खेतड़ी माइंस में फंसे 8 अफसर निकाले गए:3 जयपुर रेफर, 7 अब भी अंदर; जमीन के 1875 फीट नीचे चल रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन | सियासत का रक्तबीज: शिवराज को केजरीवाल की सिंपथी रास न आई, भरी महफिल में चौहान ने कहा 'भ्रष्टाचारी बीज', खोले राज - Shivraj Calls Kejriwal Raktbeej | उत्तराखंड के पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप, बढ़ाई गई सुरक्षा - Threat To Bomb Pantnagar Airport | LAC पर आज बहुत असामान्य तैनाती, चीन ने सीमा समझौतों का उल्लंघन किया: जयशंकर - Jaishankar LAC China | हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से फंसे कई मजदूर, 3 का रेस्क्यू - Kolihan Mine Lift Collapses | जयपुर के 35 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: जयपुर ब्लास्ट की बरसी पर सुबह-सुबह स्कूलों के प्रिंसिपल को आया मेल | 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग: बंगाल में TMC कार्यकर्ता की हत्या, बिहार में पोलिंग एजेंट की मौत, सुबह 11 बजे तक 24.87% वोटिंग |