बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पहुंची अयोध्या, बेटी मालती और पति निक जोनस संग किए रामलला के दर्शन

अयोध्या: बॉलीवुड की देशी गर्ल प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस और बेटी मालती के संग अयोध्या पहुंची. राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद यह पहला मौका है जब प्रियंका अयोध्या पहुंची हैं. प्रियंका चोपड़ा बेटी मालती को गोंद में लिए हुए अयोध्या एयरपोर्ट पर दिखाई दी.  प्रियंका चोपड़ा इस बार सच में देसी अवतार में दिखाई दी. पीले रंग की साड़ी में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत लग रही हैं. 

वहीं निक जोनस भी कुर्ते में दिखाई दे रहे है. प्रियंका चोपड़ा के साथ उनकी मां और पति निक जोनस भी हैं.  परिवार के साथ कार में बैठकर वो एयपोर्ट से रवाना हो गईं. पति निक जोनस के साथ प्रियंका चोपड़ा ने अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर में पूजा अर्चना की. प्रियंका चोपड़ा पति और बेटी के साथ राम मंदिर पहुंची और रामलला के दर्शन किए. पुजारी ने प्रसाद, अंगवस्त्र आदि प्रदान कर बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनस और पुत्री का स्वागत किया. 

मूवी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की अगवानी में रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डा. अनिल मिश्र भी उपस्थित रहे। इस अवसर को प्रियंका ने अपने लिए सौभाग्य का क्षण बताया. ये कोई पहला अवसर नहीं है, जब बॉलीवुड का कोई दिग्गज रामलला के सम्मुख नतमस्तक हुआ हो. सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, दक्षिण के सुपर स्टार रजनीकांत, माधुरी दीक्षित, रणवीर कपूर, आलिया भट्ट, रणदीप हुड्डा आदि तो 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के समारोह में ही शामिल हुए थे. अमिताभ बच्चन इसके बाद एक बार और रामलला का दर्शन करने आ चुके हैं.

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग: 11 बजे तक 26.67% मतदान, बंगाल में सबसे ज्यादा 33%, बिहार में चुनाव के दौरान दो की मौत | केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर सुनवाई: सुप्रीम कोर्ट ने केस फाइल मांगी, पूछा- 2 साल में 100 करोड़ का मामला 1100 करोड़ कैसे हो गया | भिंड में वोट डालने जा रहे युवक को गोली मारी: एमपी की 9 लोकसभा सीटों 11 बजे तक 30.21% वोटिंग, राजगढ़ में शराब पीकर पहुंचा पीठासीन अधिकारी | राहुल बोले- 400 सीट छोड़िए, इन्हें 150 भी नहीं मिलेंगी: आलीराजपुर में कहा- संविधान खत्म करना चाहती है बीजेपी और आरएसएस | मंत्री पीएस के नौकर के घर मिले ₹25 करोड़: रांची में 9 जगह ED की रेड, नोटों की गिनती जारी | सरकारी टीचर और उसके साथियों ने किया प्रिंसिपल का किडनैप: नौकरी लगाने के नाम पर हड़प लिए थे 10 लाख, पुलिस ने 4 घंटे पीछा कर छुड़ाया | तीसरा फेज, 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग कल: MP में मामा, महाराजा और राजा की किस्मत दांव पर, महाराष्ट्र में ननद-भौजाई मैदान में | भारत में सोने की तस्करी करते पकड़ी गई अफगानी डिप्लोमैट: दावा- दुबई से मुंबई लाई 25KG सोना, कपड़ों में छिपाए 1-1 किलो के गोल्ड बार्स | कर्नाटक सेक्स स्कैंडल केस- प्रज्वल पर किडनैपिंग का भी केस: पीड़ित बोला- प्रज्वल ने मां से रेप किया, वीडियो आने पर अगवा कर लिया गया | जयपुर में महिला के एग निकालकर बेचने की कोशिश: दर्द से चिल्लाने पर भी जबरदस्ती हॉस्पिटल ले जाते रहे, डॉक्टर्स ने फंसाने की दी धमकी |