हरियाणा के कुरुक्षेत्र में प्रदर्शन कर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, AAP नेता अनुराग ढांडा और डीएसपी घायल - AAP Workers Protest

कुरुक्षेत्र: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद सियासी घमासान मचा है. आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में दिल्ली, चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा समेत कई राज्यों में बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं. इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कुरुक्षेत्र में हरियाणा के सीएम नायब सैनी के आवास का घेराव करने की कोशिश की.

कुरुक्षेत्र में आप पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज और वाटर कैनन का इस्तेमाल: 

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर सीएम आवास का घेराव करने से रोक लिया. जब आप पार्टी के कार्यकर्ता नहीं माने तो पुलिस ने उनके ऊपर वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया. इसके बाद भी जब आप पार्टी कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया.

AAP नेता अनुराग ढांडा और डीएसपी घायल: 

AAP नेता अनुराग ढांडा और कई कार्यकर्ता भी इस लाठीचार्ज के दौरान घायल बताए जा रहे हैं. खबर है कि डीएसपी भी इस पूरे प्रकरण में घायल हुए हैं.

भिवानी में आप पार्टी के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन: 

हरियाणा के भिवानी जिले में भी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में बीजेपी के खिलाफ प्रदर्शन किया. आप पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान पीएम मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का पुतला फूंका. बता दें कि शराब घोटाले के आरोप में दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. जिसके विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे हैं.

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग: 11 बजे तक 26.67% मतदान, बंगाल में सबसे ज्यादा 33%, बिहार में चुनाव के दौरान दो की मौत | केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर सुनवाई: सुप्रीम कोर्ट ने केस फाइल मांगी, पूछा- 2 साल में 100 करोड़ का मामला 1100 करोड़ कैसे हो गया | भिंड में वोट डालने जा रहे युवक को गोली मारी: एमपी की 9 लोकसभा सीटों 11 बजे तक 30.21% वोटिंग, राजगढ़ में शराब पीकर पहुंचा पीठासीन अधिकारी | राहुल बोले- 400 सीट छोड़िए, इन्हें 150 भी नहीं मिलेंगी: आलीराजपुर में कहा- संविधान खत्म करना चाहती है बीजेपी और आरएसएस | मंत्री पीएस के नौकर के घर मिले ₹25 करोड़: रांची में 9 जगह ED की रेड, नोटों की गिनती जारी | सरकारी टीचर और उसके साथियों ने किया प्रिंसिपल का किडनैप: नौकरी लगाने के नाम पर हड़प लिए थे 10 लाख, पुलिस ने 4 घंटे पीछा कर छुड़ाया | तीसरा फेज, 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग कल: MP में मामा, महाराजा और राजा की किस्मत दांव पर, महाराष्ट्र में ननद-भौजाई मैदान में | भारत में सोने की तस्करी करते पकड़ी गई अफगानी डिप्लोमैट: दावा- दुबई से मुंबई लाई 25KG सोना, कपड़ों में छिपाए 1-1 किलो के गोल्ड बार्स | कर्नाटक सेक्स स्कैंडल केस- प्रज्वल पर किडनैपिंग का भी केस: पीड़ित बोला- प्रज्वल ने मां से रेप किया, वीडियो आने पर अगवा कर लिया गया | जयपुर में महिला के एग निकालकर बेचने की कोशिश: दर्द से चिल्लाने पर भी जबरदस्ती हॉस्पिटल ले जाते रहे, डॉक्टर्स ने फंसाने की दी धमकी |