डोटासरा बोले- 4 जून बाद कांग्रेस में होंगे किरोड़ीलाल:पीएम मोदी का चेहरा उड़ा हुआ है, राजस्थान में 15-20 सीटों पर बोलेगा मोरिया

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि 4 जून के बाद किरोड़ीलाल मीणा कांग्रेस में होंगे। राजस्थान में 15 से 20 सीटों पर मोरिया बोलेगा। पीएम का चेहरा उड़ा हुआ है। इंडिया गठबंधन में कांग्रेस का प्रधानमंत्री बनेगा। डोटासरा ने यह बात सवाईमाधोपुर-टोंक लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश मीना के समर्थन में मालपुरा में हुई चुनावी सभा में कही।

उन्होंने जनता की तरफ इशारा करते हुए कि हम आपकी खातिर आए हैं और आप भाजपा का मोरिया बुलाओ। 25 सीटों में से 15-20 मोरिया बोल गए तो सीएम भजनलाल शर्मा की कुर्सी जाती हुई दिखेगी। इसके बाद बीजेपी वालों को दूसरी पर्ची निकालनी होगी। इसकी जिम्मेदारी जनता की है।

भाजपा झूठों की पार्टी

किरोड़ीलाल मीणा के ईआरसीपी से जुड़े एक पत्र के सवाल पर डोटासरा ने कहा कि किरोड़ीलाल मीणा तो 4 जून के बाद हमारे साथ आने वाले हैं। उन्होंने भाजपा को झूठों की पार्टी बताया और कहा कि भाजपा ने किसानों के लिए कोई काम नहीं किया। वे केवल चुनिंदा धन्नासेठों के लिए काम कर रहे है। झूठ सुन- सुनकर लोग परेशान हो गए हैं, दवाई डालने पर भी सही से सुनाई नहीं दे रहा है।

कांग्रेस गठबंधन का प्रधानमंत्री बनेगा

सभाओं में डांस करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि लोकतंत्र का पर्व है, देश के प्रधानमंत्री कह रहे हैं। उनसे तो पर्व मन नहीं रहा है तो हम पर्व मना रहे हैं। टोंक में पीएम मोदी की प्रस्तावित सभा पर डोटासरा ने कहा कि पीएम का चेहरा उड़ा हुआ है। राजस्थान में बीजेपी से ज्यादा सीटें आ रही हैं। इंडिया गठबंधन में कांग्रेस का प्रधानमंत्री बनेगा। उन्होंने भाजपा नेता राजेंद्र राठौड़ को जन्मदिन की शुभकामनाएं भी दी। साथ ही कहा कि आप ऐसे ही काम करते रहें, जिससे हमारा राज आता रहे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग: 11 बजे तक 26.67% मतदान, बंगाल में सबसे ज्यादा 33%, बिहार में चुनाव के दौरान दो की मौत | केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर सुनवाई: सुप्रीम कोर्ट ने केस फाइल मांगी, पूछा- 2 साल में 100 करोड़ का मामला 1100 करोड़ कैसे हो गया | भिंड में वोट डालने जा रहे युवक को गोली मारी: एमपी की 9 लोकसभा सीटों 11 बजे तक 30.21% वोटिंग, राजगढ़ में शराब पीकर पहुंचा पीठासीन अधिकारी | राहुल बोले- 400 सीट छोड़िए, इन्हें 150 भी नहीं मिलेंगी: आलीराजपुर में कहा- संविधान खत्म करना चाहती है बीजेपी और आरएसएस | मंत्री पीएस के नौकर के घर मिले ₹25 करोड़: रांची में 9 जगह ED की रेड, नोटों की गिनती जारी | सरकारी टीचर और उसके साथियों ने किया प्रिंसिपल का किडनैप: नौकरी लगाने के नाम पर हड़प लिए थे 10 लाख, पुलिस ने 4 घंटे पीछा कर छुड़ाया | तीसरा फेज, 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग कल: MP में मामा, महाराजा और राजा की किस्मत दांव पर, महाराष्ट्र में ननद-भौजाई मैदान में | भारत में सोने की तस्करी करते पकड़ी गई अफगानी डिप्लोमैट: दावा- दुबई से मुंबई लाई 25KG सोना, कपड़ों में छिपाए 1-1 किलो के गोल्ड बार्स | कर्नाटक सेक्स स्कैंडल केस- प्रज्वल पर किडनैपिंग का भी केस: पीड़ित बोला- प्रज्वल ने मां से रेप किया, वीडियो आने पर अगवा कर लिया गया | जयपुर में महिला के एग निकालकर बेचने की कोशिश: दर्द से चिल्लाने पर भी जबरदस्ती हॉस्पिटल ले जाते रहे, डॉक्टर्स ने फंसाने की दी धमकी |