MP-UP में आज हीटवेव का अलर्ट, तापमान 42 डिग्री पहुंचा: 4-5 दिनों में टेम्परेचर और बढ़ेगा, छत्तीसगढ़ समेत 21 राज्यों में बारिश का भी अनुमान

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में अगले 5 दिनों तक तेज गर्मी का अलर्ट जारी किया है। इसके मुताबिक, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक में आज हीटवेव चलेगी। वहीं, पश्चिम बंगाल में सीवियर हीटवेव की चेतावनी जताई गई है। इन चारों राज्यों में तापमान भी 42 डिग्री तक पहुंच चुका है।

मौसम विभाग ने कहा है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में आने वाले 4-5 दिनों में 42 डिग्री से भी पार पहुंचेगा। हालांकि, मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ में हल्की बारिश का भी अनुमान है, लेकिन इससे गर्मी का असर कम नहीं होगा।

गर्मी को देखते हुए ओडिशा में 25 अप्रैल से बच्चों की स्कूल की छुट्टियां घोषित की गई हैं। इसके अलावा छत्तीसगढ़ के भी सभी स्कूल भी 15 जून तक बंद रहेंगे।

उधर, राजधानी दिल्ली में भी तेज गर्मी का असर जारी है, हालांकि यहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग ने कहा कि अप्रैल महीने के आखिर में यहां तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचेगा।

देश में गर्मी के असर के बावजूद 21 राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। इनमें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के अलावा असम, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, केरल और तमिलनाडु शामिल हैं।

कब चलती है हीटवेव?
मौसम विभाग के मुताबिक, हीटवेव तब चलती है जब मैदानी इलाकों में टेम्परेचर 40 डिग्री, कोस्टल यानी तटीय इलाकों में 37 डिग्री और पहाड़ी इलाकों में 30 डिग्री हो जाए। सामान्य से 4.5 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने पर हीटवेव और 6.4 डिग्री का इजाफा होने पर सीवियर हीटवेव चलती है।

24 अप्रैल: नॉर्थ ईस्ट के 3 राज्यों में तेज बारिश होगी

  1. नॉर्थ ईस्ट के 3 राज्य असम, मेघालय और मिजोरम में तेज बारिश होगी।
  2. नगालैंड, मिजोरम, त्रिपुरा और मणिपुर में आंधी और बिजली गिरने का अनुमान है।
  3. पश्चिम बंगाल और बिहार के कई जिलों में हीटवेव चलेगी।
  4. केरल आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में तेज गर्मी का दौर जारी रहेगा।

25 अप्रैल: अरुणाचल प्रदेश में भारी वर्षा की संभावना

  1. अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है।
  2. पश्चिम बंगाल, पूर्वी उत्तर प्रदेश, सिक्किम, झारखंड, ओडिशा और बिहार में हीटवेव।
  3. गोवा, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी में गर्म और आर्द्र मौसम की संभावना।

26 अप्रैल: उत्तर प्रदेश समेत 6 राज्यों में हीटवेव

  1. उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, ओडिशा, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल में हीटवेव चलेगी।
  2. मध्य प्रदेश, राजस्था में तापमान 42 डिग्री के आसपास बना रहेगा।
  3. नॉर्थ ईस्ट के राज्यों में बिजली गिरने और तेज बारिश का अनुमान है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में भोपाल की महिला डॉक्टर से रेप: दिल्ली में दोस्त बने, फिर शादी के लिए प्रपोज किया, रेप कर कहा- झूठ बोला था | ऑर्गन ट्रांसप्लांट केस में पश्चिम बंगाल से दो गिरफ्तार: फोर्टीस हॉस्पिटल का मैड सफर प्राइवेट लिमिटेड नामक कम्पनी से डोनर एवं रिसिपिएंट देने का हुआ था एमओयू | गंदी बात सर्च करने में देश में राजस्थान नंबर वन, हर माह 20 हजार लोग अश्लील वीडियो देख रहे | 7 लाख को रिजल्ट का इंतजार, नई भर्तियां भी अटकीं: जिन कामों का आचार संहिता से संबंध नहीं वो भी नहीं हो रहे, परमिशन का इंतजार | मोदी की मिमिक्री करने वाले रंगीला उनके सामने लड़ेंगे चुनाव: बोले- पहले मैं भी उनका भक्त था, 10 साल में प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं किया | दिल्ली महिला आयोग के 223 कर्मचारी तत्काल प्रभाव से बर्खास्त: LG वीके सक्सेना ने दिया आदेश, आरोप- अध्यक्ष ने नियमों के खिलाफ अपॉइंट किया था | दिल्ली महिला आयोग के 223 कर्मचारी तत्काल प्रभाव से बर्खास्त: LG वीके सक्सेना ने दिया आदेश, आरोप- अध्यक्ष ने नियमों के खिलाफ अपॉइंट किया था | कर्नाटक सेक्स स्कैंडल- सिद्धारमैया ने PM मोदी को लेटर लिखा: कहा- प्रज्वल को भारत लाने में मदद करें, उनका डिप्लोमेटिक पासपोर्ट कैंसल करें | शादी की खुशिया बदली मातम में, दो पोतियों की शादी के लिए पहुंचे दादा की मैरिज गार्डन के टेंट में आग लगने से मौत | सलमान के घर फायरिंग करने वाले ने सुसाइट अटेम्प किया: पुलिस कस्टडी में था, अस्पताल में ले जाया गया; हालत गंभीर |