जेल से बाहर आए अनंत सिंह, समर्थकों के साथ दबंग अंदाज में दिखे बिहार के बाहुबली

 बिहार के मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह रविवार सुबह 15 दिनों के परोल पर बेऊर जेल से बाहर निकले। जेल से निकलने के बाद वे अपने गांव पहुंचे। रास्ते में उनके समर्थकों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया। अनंत सिंह बिल्कुल दबंग अंदाज में दिख रहे थे। काले चश्मा में उनका टशन दिख रहा था। समर्थकों से मिलकर मुस्कुराते नजर आ रहे थे।

गंभीर बीमारी से जूझ रहे अनंत सिंह

बिहार के बाहुबली नेता और मोकामा से पूर्व विधायक अनंत सिंह इन दिनों गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। अनंत सिंह को किडनी की समस्या है और क्रेटिनिन का स्तर बढ़ गया है। हालांकि, फिलहाल वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। बेउर कारा के अफसरों ने मेडिकल बोर्ड की अनुशंसा पर उन्हें आईजीआईएमएस में भर्ती कराया था।

मोकामा और मुंगेर क्षेत्र में रहता है दबदबा

बता दें कि बाहुबली नेता अनंत सिंह का मोकामा और मुंगेर में काफी दबदबा रहता है। भूमिहार वोटरों के बीच काफी चलती है इनकी। इन्हें छोटे सरकार के नाम से भी जाना जाता है।

बाहुबली अनंत सिंह इस चीज के रहे हैं शौकीन

बाहुबली अनंत सिंह ने कई शौक भी पाल रखे हैं। लेकिन हाथी-घोड़ा, बग्घी, कीमती विदेशी गाडिय़ां और सोने के मुकुट को लेकर वे हमेशा चर्चा में रहते आए हैं। वहीं सोनपुर मेले में अनंत सिंह का घोड़ा सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र रहा। वे अपने पालतू मवेशियों के गले में सोने की सिकरी पहनाते थे। सबसे खतरनाक बात यह कि उन्होंने अजगर पाल रखा था।

घोड़े बादल और लाडला ने उन्हें खूब प्रसिद्धि दिलाई थी। 2022 फरवरी में जहानाबाद में घोड़ा रेस प्रतियोगिता में उनका घोड़ा लाडला ने बाजी मारी थी। वहीं, मार्च 2022 में बक्सर में हुई प्रतियोगिता में वह दूसरे स्थान पर रहा। वर्ष 2017 के सोनपुर मेले में अनंत सिंह की हथिनी पूरबी को देखने के लिए भी लोग काफी दूर से आए थे।

अनंत सिंह के पास शानदार बग्घी भी है, जिसे उन्होंने दिल्ली से मंगवाया था। वे मर्सडीज कार में सफर करना ज्यादा पसंद करते हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
आंध्र प्रदेश में ट्रक और बस में जोरदार टक्कर, 6 लोगों की जिंदा जलकर मौत - ROAD ACCIDENT | जम्मू-कश्मीर के कठुआ में दिखे हथियारबंद लोग, सेना ने चलाया तलाशी अभियान - Jammu Kashmir | शंकराचार्य श्री श्री श्री 1008 स्वामी श्री अविमुक्तेश्वरानंद जी महाराज बने अखिल भारतीय गौशाला सहयोग परिषद के संरक्षक | राजस्थान की खेतड़ी माइंस में फंसे 8 अफसर निकाले गए:3 जयपुर रेफर, 7 अब भी अंदर; जमीन के 1875 फीट नीचे चल रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन | सियासत का रक्तबीज: शिवराज को केजरीवाल की सिंपथी रास न आई, भरी महफिल में चौहान ने कहा 'भ्रष्टाचारी बीज', खोले राज - Shivraj Calls Kejriwal Raktbeej | उत्तराखंड के पंतनगर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप, बढ़ाई गई सुरक्षा - Threat To Bomb Pantnagar Airport | LAC पर आज बहुत असामान्य तैनाती, चीन ने सीमा समझौतों का उल्लंघन किया: जयशंकर - Jaishankar LAC China | हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड की कोलिहान खदान में बड़ा हादसा, लिफ्ट गिरने से फंसे कई मजदूर, 3 का रेस्क्यू - Kolihan Mine Lift Collapses | जयपुर के 35 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: जयपुर ब्लास्ट की बरसी पर सुबह-सुबह स्कूलों के प्रिंसिपल को आया मेल | 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग: बंगाल में TMC कार्यकर्ता की हत्या, बिहार में पोलिंग एजेंट की मौत, सुबह 11 बजे तक 24.87% वोटिंग |