जयपुर में भगवा झंडे हटाने पर बालमुकुंद आचार्य हुए नाराज:बोले- कांग्रेस की शिकायत के बाद निगम ने रातों-रात ध्वज उतार दिए

जयपुर में लगे भगवा झंडे हटाने के मामले में सोमवार को विधायक बालमुकुंद आचार्य कलेक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित को ज्ञापन देकर इसका विरोध किया। उन्होंने प्रशासन से रामनवमी से पहले शहर में वापस भगवा झंडे और पताका लगाने की मांग की। दरअसल, जयपुर शहर से लोकसभा उम्मीदवार प्रताप सिंह खाचरियावास के चुनाव एजेंट की शिकायत पर प्रशासन ने शहर से भगवा झंडों और पताका को हटा दिया था।

इस पर विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कलेक्टर से मिलकर जयपुर शहर से रातों-रात भगवा ध्वज उतारने को लेकर नाराजगी जताई। विधायक ने इस संबंध में अखिल भारतीय संत समिति की ओर से एक ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा। विधायक ने आरोप लगाया- कांग्रेस की शिकायत के बाद निगम ने रातों-रात भगवा ध्वज उतार दिए।

उन्होंने कहा- हर साल रामनवमी के अवसर पर जुलूस निकाला जाता है। इस जुलूस को देखते हुए शहर में घरों और दुकानों पर भगवा ध्वज लगाए गए थे। हमें पता चला कि कलेक्टर के कहने पर यह भगवा ध्वज हटाए गए।

वहीं, इस मामले पर जब कलेक्टर से विधायक ने बात की तो कलेक्टर ने इस बात से इनकार किया कि प्रशासन के कहने से भगवा ध्वज हटाए गए। विधायक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की शिकायत के बाद नगर निगम ने पूरे शहर से भगवा ध्वज हटा दिए।

मंगल सिंह सैनी का लिखा पत्र।

मंगल सिंह सैनी का लिखा पत्र।

आपको बता दें कि 13 अप्रैल को कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप सिंह खाचरियावास के चुनाव एजेंट मंगल सिंह सैनी की तरफ से कलेक्टर को पत्र लिखा था। इसमें लिखा कि जयपुर शहर में परकोटा के सभी बाजारों में रोड लाइट के खम्भों, दीवारों समेत अन्य जगहों पर लोकसभा चुनाव में पार्टी विशेष को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से भगवा रंग के ध्वज लगाए गए हैं। जो आचार संहिता के उल्लंघन की श्रेणी में आता है। सैनी ने इस पर कार्यवाही करने की मांग की थी।

विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित को ज्ञापन देकर विरोध किया।

विधायक बालमुकुंद आचार्य ने कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित को ज्ञापन देकर विरोध किया।

राहुल-प्रियंका के आने के कारण हटाए गए ध्वज
विधायक ने कहा- कांग्रेस चाहती है कि देश भगवा मुक्त हो। हम चाहते हैं देश कांग्रेस मुक्त हो। कांग्रेस वालों को भगवा ध्वज और राम नाम से आपत्ति है। चुनाव और राम नाम का कोई लेना देना नहीं है। चुनाव से हटकर रामनवमी का त्योहार है। कांग्रेस अगला फरमान निकालेगी कि राम जी के मंदिरों पर ताला लगा दिया जाए।

विधायक ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जयपुर आने वाले हैं। इसलिए उनके कहने पर यह भगवा ध्वज हटाए गए हैं। उन्होंने कहा कि आचार संहिता को लेकर मुझे कोई नोटिस नहीं मिला है। आचार संहिता और रामनवमी का कोई लेना देना नहीं है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
प्रदेशभर में 14 जून को नर्सिंग प्रवेश परीक्षा, 29 मई तक किए जा सकेंगे आवेदन, 19 जिलों में बनाए जाएंगे एग्जाम सेंटर | मुंबई में CSMT पर लोकल ट्रेन पटरी से उतरी, हार्बर लाइन सेवाएं बाधित | देहरादून में भीषण अग्निकांड, एक साथ 22 झोपड़ियां जलकर हुई खाक, पांच गैस सिलेंडर भी फटे | राहुल गांधी 6 मई को झाबुआ,7 मई को बड़वानी आएंगे: थर्ड फेज में कांग्रेस लीडरशिप के दौरे बढ़े | जयपुर की किन्नर नीमकाथाना में लहूलुहान हालत में मिली: प्राइवेट पार्ट लकड़ी से डैमेज किया गया, दो दोस्तों के साथ घूमने निकली थी | हूतियों के हमले वाले जहाज पर पहुंची भारतीय नौसेना: हेलिकॉप्टर से एरियल रैकी भी की, कहा- 22 भारतीय समेत सभी 30 क्रू मेंबर सेफ | छत्तीसगढ़ में सड़क हादसा, 9 की मौत: खड़े ट्रक में जा घुसी पिकअप, मरने वालों में 5 महिलाएं और 3 बच्चों में 2 जुड़वा बहनें | SI ने नशे में बाइक-ऑटो को मारी टक्कर, लोगों को खदेड़ने 3 थानों की फोर्स बुलाई | कर्नाटक का सबसे बड़ा सेक्स स्कैंडल: सैकड़ों ​वीडियो मिले, दावा- महिलाएं रोती रहीं, देवेगौड़ा के पोते प्रज्वल शूट करते रहे, FIR दर्ज | हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर कार और बाइक जोरदार टक्कर हुई. इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई |