भाजपा MLA अदिति सिंह का प्रियंका गांधी पर बड़ा आरोप, मेरे पूर्व पति से कहा था-टिकट चाहिए तो पत्नी को बदनाम करो - BJP MLA Aditi Singh

रायबरेली : भारतीय जनता पार्टी की मौजूदा सदर विधायक अदिति सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर बड़ा आरोप लगाया है. कहा है कि जब उन्होंने कांग्रेस छोड़ी और भाजपा ज्वाइन की तो प्रियंका गांधी ने उन्हें बदनाम करने की साजिश रची थी. पॉडकास्ट में अदिति ने आरोप लगाया कि प्रियंका गांधी ने उस समय उनके पति अंगद सिंह पर मेरे चरित्र पर लांछन लगाने का दबाव बनाया था. तभी चुनाव में टिकट मिलता. ऐसा पार्टी की तरफ से कहा गया.

कौन हैं अंगद सिंह

रायबरेली में कांग्रेस से राजनीति शुरुआत कर फिर बीजेपी में शामिल हो चुकीं अदिति सिंह ने यह भी बताया कि अंगद सिंह से उनका अब तलाक हो चुका है. अंगद सिंह पंजाब के रहने वाले हैं और यहां की नवांशहर सीट से विधायक थे. अंगद सिंह 2017 में पहली बार विधायक चुने गए थे, उस समय वे कांग्रेस में थे.

अदिति ने यह लगाए आरोप

एएनआई से बातचीत के दौरान अदिति ने कहा कि पंजाब में टिकट बंटवारे के दौरान प्रियंका गांधी ने अंगद के सामने शर्त रखी कि वह अपनी पत्नी अदिति सिंह के कैरेक्टर को लेकर आरोप लगाएं. इसी शर्त पर टिकट दिया जाएगा. पूर्व पति को अदिति के खिलाफ अपमानजनक बयान देने के लिए दबाव बनाने की कोशिश की गई.

पिता 5 बार विधायक रहे

बता दें कि अदिति सिंह राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखती हैं. अदिति सिंह के पिता स्व. अखिलेश सिंह 5 बार रायबरेली विधायक रहे. अब उनकी बेटी दूसरी बार विधायक चुनी गई हैं. वह अब बीजेपी में शामिल हैं. उधर, अंगद सिंह के दादा दिलबाग सिंह छह बार नवांशहर के विधायक रहे हैं. अंगद के पिता प्रकाश सिंह और मां गरिकबाल कौर भी एक-एक बार विधायक रह चुकी हैं.

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर के 35 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी: जयपुर ब्लास्ट की बरसी पर सुबह-सुबह स्कूलों के प्रिंसिपल को आया मेल | 10 राज्यों की 96 सीटों पर वोटिंग: बंगाल में TMC कार्यकर्ता की हत्या, बिहार में पोलिंग एजेंट की मौत, सुबह 11 बजे तक 24.87% वोटिंग | पाकिस्तान ने चूड़ियां नहीं पहनी तो हम पहना देंगे: मुजफ्फरपुर में मोदी ने पूछा- डरपोक पीएम देश चला सकता है क्या | CBSE ने 12वीं का रिजल्ट घोषित किया, 87.98% स्टूडेंट पास हुए | मोदी बोले-करप्शन से लूटे गए ₹17000 करोड़ लोगों को लौटाए: हमारी एजेंसियों ने ₹1.25 लाख करोड़ जब्त किए, ये भी लौटाए जा सकते हैं | केजरीवाल आज हनुमान मंदिर जाएंगे: कल तिहाड़ से निकलने के बाद जनता और भगवान का धन्यवाद किया था, 1 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे | अवैध किडनी ट्रांसप्लांट केस में फोर्टिस का नर्सिंग स्टाफ गिरफ्तार: सर्जरी के बाद करता था मरीजों की देखरेख, दलालों से पूछताछ में मिले सबूत | 11 राज्यों की 93 सीटों पर वोटिंग: 11 बजे तक 26.67% मतदान, बंगाल में सबसे ज्यादा 33%, बिहार में चुनाव के दौरान दो की मौत | केजरीवाल की अंतरिम जमानत पर सुनवाई: सुप्रीम कोर्ट ने केस फाइल मांगी, पूछा- 2 साल में 100 करोड़ का मामला 1100 करोड़ कैसे हो गया | भिंड में वोट डालने जा रहे युवक को गोली मारी: एमपी की 9 लोकसभा सीटों 11 बजे तक 30.21% वोटिंग, राजगढ़ में शराब पीकर पहुंचा पीठासीन अधिकारी |