केजरीवाल केस में बयान को लेकर अमेरिकी डिप्लोमैट तलब:US ने कहा था- निष्पक्ष जांच हो; भारत का जवाब- न्यायपालिका पर सवाल न उठाएं

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर अमेरिका के बयान के एक दिन बाद भारतीय विदेश मंत्रालय ने बुधवार को अमेरिकी डिप्लोमैट ग्लोरिया बर्बेना को तलब किया। वे दोपहर 1:10 बजे विदेश मंत्रालय पहुंची। बैठक 40 मिनट चली।

इसके बाद विदेश मंत्रालय ने अमेरिका के बयान का विरोध भी किया। कहा, 'भारत में कानूनी कार्रवाई पर अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता का बयान गलत है। कूटनीति में उम्मीद की जाती है कि देश एक दूसरे के आतंरिक मसलों और संप्रभुता का सम्मान करेंगे।'

दरअसल, जर्मनी के बाद मंगलवार को अमेरिका ने भी अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के मुद्दे पर बयान दिया था। शराब नीति घोटाला मामले में ED ने केजरीवाल को 21 मार्च को उनके आवास से गिरफ्तार किया था।

विदेश मंत्रालय ने कहा- भारत की न्यायपालिका स्वतंत्र
विदेश मंत्रालय ने आगे कहा, 'अगर 2 देश लोकतांत्रिक हों तो इसकी उम्मीद और बढ़ जाती है, नहीं तो अव्यवस्था की स्थिति बन सकती है। भारत में कानूनी प्रक्रिया एक स्वतंत्र न्यायपालिका पर आधारित हैं। उस पर कलंक लगाना या सवाल उठाना स्वीकार नहीं किया जाएगा।'

केजरीवाल की गिरफ्तारी पर जर्मनी, यूएस के 4 दिन में 2 बयान

  • 23 मार्च: जर्मनी ने कहा था, 'भारत एक लोकतांत्रिक देश है। हमें उम्मीद है कि यहां न्यायालय आजाद है। केजरीवाल के मामले में भी लोकतंत्र के उसूलों का पालन किया जाएगा। केजरीवाल को बिना रुकावट कानूनी मदद मिलेगी। जब तक दोष साबित न हो तब तक किसी भी शख्स को निर्दोष मानने के कानूनी सिद्धांत का पालन होना चाहिए।'
  • जर्मनी की डिप्लोमैट तलब, विदेश मंत्रालय ने कहा- दखलंदाजी न करे: जर्मनी के बयान पर भारत ने उनकी एम्बेसी के डिप्टी हेड को तलब किया था। जर्मनी भारत के आतंरिक मामलों में दखलंदाजी न करे। हम इस तरह के बयानों को हमारी न्यायिक प्रक्रिया में दखल मानते हैं, इस तरह के बयान हमारे न्यायालय की निष्पक्षता और आजादी पर सवाल खड़े करते हैं।
  • भारत एक ताकतवर लोकतंत्र है, जहां कानून का पालन होता है। दूसरे मामलों की तरह इस मामले (केजरीवाल की गिरफ्तारी) में भी कानून के तहत कार्रवाई होगी।
  • 25 मार्च: अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा था- हमारी सरकार केजरीवाल की गिरफ्तारी के मामले पर नजर बनाए हुए है। हम उम्मीद करते हैं कि इस मामले में कानूनी प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी होगी। इस दौरान कानून और लोकतंत्र के मूल्यों का पालन किया जाएगा।

21 मार्च को ED ने दिल्ली CM केजरीवाल को गिरफ्तार किया था
शराब नीति घोटाला मामले में केजरीवाल को 21 मार्च को उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था। वे 28 मार्च तक ED की हिरासत में हैं। केजरीवाल ED कस्टडी से सरकार चला रहे हैं। उन्होंने कोर्ट में पेशी के समय कहा था कि वे इस्तीफा नहीं देंगे और जरूरत पड़ी तो जेल से सरकार चलाएंगे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बेगूसराय में विवाहिता का शव बरामद, पिता ने हत्या तो पति ने आत्महत्या की बात कही | TMC को बदनाम करने की कोशिश कर रही है CBI, निर्वाचन अधिकारी को लिखा पत्र | मणिपुर में CRPF के 2 जवान शहीद: कुकी उग्रवादियों ने सेंट्रल फोर्स की चौकी पर बम फेंका, 2 अन्य जवान जख्मी | राजस्थान में 11 सीटों पर घटी वोटिंग से किसका नुकसान? : बाड़मेर-कोटा में बढ़े मतदान ने चौंकाया, सभी 25 सीटों पर पिछली बार से 5.11% कम वोटिंग | आज से प्रचार की कमान संभालेंगी सुनीता केजरीवाल, पूर्वी दिल्ली में करेंगी रोड शो | 13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग: 1 बजे तक त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 54.47% मतदान, छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मी ने बूथ पर खुद को गोली मारी | जयपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: युवक ने मेल में लिखा- पकड़ सको तो पकड़ लो, डेढ़ घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन | फर्जी मतदान को लेकर भाजपा प्रत्याशी का हंगामा: बाड़मेर में विधायक-आईजी में बहस, हरीश चौधरी ने धरना दिया, राजस्थान में 13 लोकसभा सीटों पर मतदान | भाटी बोले- बिना वजह मेरे वोटर की गाड़ियां रुकवाईं: EVM में मेरे नाम को छुपाया, निर्दलीय प्रत्याशी ने कहा- लोगों के दिलों से मुझे कैसे निकालोगे | PM मोदी पर 6 साल चुनावी बैन लगाने की मांग: दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई, भगवान-मंदिरों के नाम पर वोट मांगने का आरोप |