शुभकरण सिंह मौत के मामले में पंजाब पुलिस ने काटी FIR, आज होगा अंतिम संस्कार

पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर मारे गए युवा किसान शुभकरण सिंह की मौत हो गई थी। इस मामले में अब पंजाब पुलिस ने पहले दर्ज की गई FIR काट दी है और अब अज्ञात के खिलाफ नया मामला दर्ज किया है।

पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर मारे गए युवा किसान शुभकरण सिंह के मामले में किसानों के दबाव के बाद आखिरकार पंजाब पुलिस ने पहले दर्ज की गई FIR काट दी है और अब अज्ञात के खिलाफ IPC की धारा 302 और 114 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में नई एफआईआर के बाद शुभकरण सिंह के अंतिम संस्कार के लिए परिवार और किसान संगठन राज़ी हो गए हैं। आज सुबह 9.30 बजे शुभकरण सिंह का पार्थिव शरीर खनौरी बॉर्डर पर श्रद्धांजलि देने के लिए ले जाया जाएगा।

आज गांव बल्लो में होगा अंतिम संस्कार

इसके बाद खनौरी बॉर्डर पर शुभकरण सिंह के गांव से उनकी अंतिम यात्रा निकाली जाएगी। फिर दोपहर 2 बजे के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने इसकी जानकारी दी है। बता दें कि खनौरी बॉर्डर पर प्रदर्शन के दौरान शुभकरण की मौत हुई थी। शुभकरण सिंह का शव आज सुबह पटियाला के बठिंडा में उसके गांव बल्लो पहुंचेगा, जहां उंसका अंतिम संस्कार होगा। इससे पहले शुभकरण के परिवार वालों और किसान संगठनों ने पंजाब सरकार के सामने मांग रखी थी कि जब तक शुभकरण के हत्‍यारों को सजा नहीं मिलेगी, तब तक उसका अंतिम संस्‍कार नहीं किया जाएगा।

2 साल पहले भी किसान आंदोलन में हुआ था शामिल

गौरतलब है कि युवा किसान शुभकरण सिंह 2 साल पहले दिल्ली में हुए किसान आंदोलन में भी आया था। वह किसान यूनियन की तरफ से इस आंदोलन में शामिल हुआ था। भारतीय किसान एकता सिद्धपुर यूनियन से ताल्लुक रखने वाला शुभकरण सिंह इस बार फरवरी में शुरू हुए किसान आंदोलन में फिर से शामिल हुआ। वह बीती 13 फरवरी को दिल्ली की तरफ किसानों के साथ कूच करते हुए खनौरी बॉर्डर पर पहुंचा था और यहां प्रदर्शन के दौरान उसकी मौत हो गई थी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
हरिद्वार-देहरादून हाईवे पर कार और बाइक जोरदार टक्कर हुई. इस हादसे में दो लोगों की जान चली गई | PM मोदी पर 6 साल चुनावी बैन लगाने की मांग: भगवान-मंदिरों के नाम पर वोट मांगने का आरोप, दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई 29 अप्रैल को | बेगूसराय में विवाहिता का शव बरामद, पिता ने हत्या तो पति ने आत्महत्या की बात कही | TMC को बदनाम करने की कोशिश कर रही है CBI, निर्वाचन अधिकारी को लिखा पत्र | मणिपुर में CRPF के 2 जवान शहीद: कुकी उग्रवादियों ने सेंट्रल फोर्स की चौकी पर बम फेंका, 2 अन्य जवान जख्मी | राजस्थान में 11 सीटों पर घटी वोटिंग से किसका नुकसान? : बाड़मेर-कोटा में बढ़े मतदान ने चौंकाया, सभी 25 सीटों पर पिछली बार से 5.11% कम वोटिंग | आज से प्रचार की कमान संभालेंगी सुनीता केजरीवाल, पूर्वी दिल्ली में करेंगी रोड शो | 13 राज्यों की 88 सीटों पर वोटिंग: 1 बजे तक त्रिपुरा में सबसे ज्यादा 54.47% मतदान, छत्तीसगढ़ में पुलिसकर्मी ने बूथ पर खुद को गोली मारी | जयपुर एयरपोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी: युवक ने मेल में लिखा- पकड़ सको तो पकड़ लो, डेढ़ घंटे तक चला सर्च ऑपरेशन | फर्जी मतदान को लेकर भाजपा प्रत्याशी का हंगामा: बाड़मेर में विधायक-आईजी में बहस, हरीश चौधरी ने धरना दिया, राजस्थान में 13 लोकसभा सीटों पर मतदान |